Rajasthan : भाजपा ने ध्रुवीकरण और चतुराई पूर्ण भाषण देकर जीता विधानसभा चुनाव-गहलोत

Rajasthan : भाजपा ने ध्रुवीकरण और चतुराई पूर्ण भाषण

देकर जीता विधानसभा चुनाव-गहलोत

पांच प्रदेशों में से चार मे भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा ने ध्रुवीकरण और चतुराई पूर्ण भाषण देकर चुनाव जीता है। महंगाई, बेरोजगारी और यूपी में कोरोना का प्रबंधन किस प्रकार का था यह सभी को पता है लेकिन भाजपा नेताओं ने चतुराई पूर्व भाषण और हिंदुत्व के नाम पर ध्रुवीकरण करके चुनाव जीता है।सीएम गहलोत ने शनिवार को महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की 92 वर्षगांठ के मौके पर पत्रकारों से मुताबिक होते हुए कहा कि आज देश में हिंसा और तनाव का माहौल है जो उचित नहीं है। भाजपा हिंदुत्व के नाम पर चुनाव लड़ती है, हम सभी हिंदू हैं लेकिन हिंदुत्व के नाम पर चुनाव जीतना अलग बात है लेकिन शांति और सद्भाव देश में कायम करना सबसे जरूरी है।

यह भी पढ़ें :   अश्लील हरकत करने के आरोपी मुनि की पहले जैन समाज के लोगों ने पिटाई की और कपड़े पहना कर अजमेर से भगा दिया।

सीएम गहलोत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष के नेताओं के खिलाफ खुलेआम जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के छापे देशभर में पड़ रहे हैं। आज न्यायपालिका भी दबाव में है और इन सब के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष को जिम्मेदार बताते हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि देश का मीडिया भी दबाव में है और जाने अनजाने मीडिया ने पूरा फोकस यूपी चुनाव पर रखा और लोगों का माइंड सेट बदलने का काम किया। सीएम गहलोत ने कहा कि आज यूक्रेन और रूस के बीच में युद्ध हो रहा है कितने लोग मारे जाएंगे किसी को नहीं पता। पूरी दुनिया कह रही है कि शांति होनी चाहिए लेकिन यह शांति अंहिसा के मार्ग से ही होगी उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के अहिंसा के मार्ग को पूरी दुनिया मानता है इसलिए आज देश प्रदेश के साथ पूरे विश्व में उनकी जयंती मनाई जाती है।सीएम गहलोत ने कहा कि ने कहा कि आज दांडी यात्रा की 12 वीं वर्षगांठ के मौके पर शांति मार्च निकाला गया। इस शांति मार्च का उद्देश्य यही है कि लोग महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलें और शांति और सद्भाव से रहें। ब्रिटिश राज में महात्मा गांधी ने भी अंग्रेजों के खिलाफ नमक सत्याग्रह करके दांडी मार्च निकाला था। तब अंग्रेजों को उनके आगे झुकना पड़ा था। आज के युवाओं को भी चाहिए कि गांधी के बताए मार्ग पर चलें तभी इस देश और दुनिया में शांति कायम हो सकेगी। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया पर भी दबाव में काम करने की बात कही उन्होंने कहा कि मीडिया भी सही ढंग से अब भूमिका नहीं निभा रही है।