Rajasthan : स्मृति चिन्हों की नीलामी से मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए धन जुटायेंगे गहलोत।

Rajasthan : स्मृति चिन्हों की नीलामी से मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए धन जुटायेंगे

गहलोत।

अशोक गहलोत उन्हें मिले स्मृति चिन्हों और उपहारों को नीलाम कर गरीबों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में फण्ड जुटाएंगे। इसके लिए 200 स्मृति चिन्ह और उपहारों की 25 अप्रेल को ऑनलाइन नीलामी की जा रही है। गहलोत सीएम रहते अपने पिछले कार्यकालों में भी इस तरह उपहार नीलाम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट का उद्घाटन किया

गहलोत को मुख्यमंत्री रहते मिले स्मृति चिन्हों एवं उपहारों का ऑनलाइन ऑक्शन 25 अप्रेल को किया जाएगा। इसके लिए तैयार की गई वेबसाइट rajcmmementos.com मुख्यमंत्री ने लॉन्च कर दी है। ऑनलाइन ऑक्शन के बाद 3 मई को ऑफलाइन ऑक्शन होगा। ऑक्शन करीब 200 स्मृति चिन्ह और उपहारों का किया जाएगा।

इस मौके पर सीएम गहलोत ने कहा कि जब-जब भी देश के किसी राज्य में कोई प्राकृतिक आपदा या संकट की घड़ी आई तब-तब प्रदेशवासियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष या अन्य माध्यमों के जरिये खुले दिल से सहयोग किया है। विपदा में पीड़ित की मदद करना प्रदेश की महान परम्परा रही है, जिस पर हम सभी को गर्व है।