Karauli : सांसद डॉक्टर राजोरिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा।

Karauli : सांसद डॉक्टर राजोरिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा।

सांसद डा. मनोज राजोरिया रविवार को करौली जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होने मेहन्दीपुर बालाजी में सूर्यमहल गार्डन भारतीय जनता पार्टी मण्डल मेहन्दीपुर बालाजी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘ मन की बात ’’ कार्यक्रम के 95वे संस्करण को वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ देखा। इस दौरान सांसद डॉ. मनोज राजोरिया के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, प्रदेश मंत्री महेन्द्र जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष महेन्द्र मीना, राजेन्द्र शेखपुरा, गोरधन सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष, श्याम सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री हरिसिंह बैरवा, मेहन्दीपुर बालाजी मण्डल अध्यक्ष नमोनारायण मीना, टोडाभीम देहात मण्डल अध्यक्ष गजानन्द शर्मा, भीम सिंह आदि अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके उपरांत सांसद डा. मनोज राजोरिया ने नादौती तहसील की ग्राम पंचायत धौलेटा में 03 अक्टूबर से लापता हुए किशोर टीकाराम की सकुशल बरामदगी हेतु आयोजित सर्वसमाज द्वारा आयोजित पंचायत में भाग लिया।इस पंचायत में आमजन के रोष को देखते हुए डा. मनोज राजोरिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आमजन की सुरक्षा के मुद्दे सहित हर मोर्चे पर विफल बताया।

यह भी पढ़ें :   Karauli : 02 शराब तस्कर पुलिस गिरफ्त में 791 पब्बा अवैध देशी शराब बरामद - मण्डरायल

इस सरकार में आमजन की कोई सुनवाई नही हो रही है और अपराधी भयमुक्त घूम रहे हैं। आये दिन अपहरण, बलात्कार, चोरी, डकैती जैसी घटनाओं से समाचार भरे मिले हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद गृह मंत्री होते हुए भी प्रदेश महिला अपराधों समेत अन्य श्रेणियों में देश मे सबसे खराब राज्यों में शामिल है। यह उनके लिए शर्म की बात है, फिर भी उनकी तरफ से हर अपराध को एक घटना और दुर्घटना बताते हुए पल्ला झाड लिया जाता है। डा. राजोरिया ने बताया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के राज में भ्रष्टाचार और अपराधों से पूर्णतः त्रस्त है और इसका जवाब वो आने वाले विधानसभा चुनावों में इन्हे घर बैठा कर देने का मन बना चुकी है।