Indian Railways : रेलवे ने बांटा 85 करोड़ का बोनस, 49 हजार कर्मचारियों को मिला लाभ

Indian Railways : रेलवे ने बांटा 85 करोड़ का बोनस, 49 हजार कर्मचारियों को मिला लाभ

पश्चिम-मध्य रेलवे ने सोमवार और मंगलवार को दो दिन में 85 करोड़ 6 लाख रुपए का बोनस बांट दिया। पूरे जोन में करीब 48 हजार 946 कर्मचारियों को इसका लाभ मिला है।

यह भी पढ़ें :   पानी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि कोटा मण्डल के 12 हजार 489 कर्मचारियों को 21 करोड़ 84 लाख 6 हजार 992, भोपाल मण्डल के 13 हजार 993 कर्मचारियों को 24 करोड़ 25 लाख 38 हजार 276, जबलपुर मण्डल के 17 हजार 769 कर्मचारियों को 30 करोड़ 81 लाख 14 हजार 620, मुख्यालय के 997 कर्मचारियों को 1 करोड़ 76 लाख 7 हजार 137 तथा इसके अलावा कोटा वर्कशाॅप के 1967 कर्मचारियों को 3 करोड़ 32 लाख 54 हजार 407 एवं भोपाल वर्कशाॅप के 1731 रेलकर्मियों को 3 करोड़ 7 लाख 5 हजार 675 रूपए बोनस का भुगतान किया गया।