फूलों की वैज्ञानिक खेती पर कार्यशाला आयोजित

फूलों की वैज्ञानिक खेती पर कार्यशाला आयोजित
सवाई माधोपुर  फूल उत्कृष्टता केंद्र सवाईमाधोपुर एव डब्लू.डब्लू.एफ इंडिया के द्वारा ग्राम तलवास के 22 किसानो की उन्नत कृषि तकनीक एव फूलों की वैज्ञानिक खेती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में फूल उत्कृष्टता केंद्र के उप निदेशक लखपत मीना के द्वारा किसानो को फूलों की खेती के प्रकार, बीज से उत्पादन से लेकर फूलों की बिक्री तक की जानकारी दी गयी साथ ही फूल उत्कृष्टता केंद्र के कृषि अनुसंधान अधिकारी दुर्गाशंकर कुम्हार द्वारा फूलों को लगाने की तकनीक के बारे में किसानो को बताया, साथ ही कृषि से सम्बंधित विशेषज्ञ नूपुर शर्मा, के द्वारा भी जानकारियां दी गयी।
साथ ही डब्लू.डब्लू.एफ के परियोजना समन्वयक डॉ. अभिषेक भटनागर द्वारा किसानो को जेविक खेती एव उनसे होने वाले आर्थिक एव शारीरिक फायदों के बारे में विस्तार से बताया इस दोरान परियोजना अधिकारी अपूर्व त्रिवेदी, फील्ड ऑफिसर नवीन बबेरवाल, मोजूद रहे।