अग्रवाल महिला सेवा समिति ने मनाया फागोत्सव-गंगापुर सिटी

अग्रवाल महिला सेवा समिति ने मनाया फागोत्सव-गंगापुर सिटी
अग्रवाल महिला सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला में रेखा गर्ग की अध्यक्षता में फागोत्सव का आयोजन किया गया।
समिति महामंत्री वंदना गर्ग ने बताया कि श्री कृष्ण के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर एवं गणेश वंदना कर उत्सव शुरू किया। उत्सव में मंडल की सभी महिलाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। सभी महिलाएं गुर्जर और गुर्जरी की वेशभूषा में आई। राधा-कृष्ण की सजीव झांकी अंजू मालधनी और पिंकी द्वारा बनाई गई। मूर्ख और महामूर्ख भी इस उत्सव में माया गुप्ता व राजेश मित्तल बने। सभी महिलाओं ने होली के गीत होलिया में उड़े रे गुलाल…, खो गया बाजूबंद…. बाबा श्याम के दरबार मची रे होली… रंग मत डारे रे सांवरिया… इत्यादि गानों पर  खूब नृत्य किया। होली धमाल कार्यक्रम में पुष्पा गर्ग, गायत्री, शशि, इला, अरुणा, माया जिंदल, गीता देवी, शारदा आर्य, शशि गोयल, सरिता अग्रवाल, आशा सिंघल, कृष्णा देवी, रीना गोयल, इंद्रा गुप्ता, मीना अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, शिमला, ललिता, प्रमिला, मंजू मंगलम, संतोष, पुष्पा सिंघल, चंचल देवी, पुष्पा आर्य, सुनीता अग्रवाल, अनीता पंसारी, डॉ. रविबाला गोयल, पदमा अग्रवाल, माया गुप्ता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।