Gangapur City : पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने लगाया जाम, फोड़ी सड़क पर मटकियां

Gangapur City : पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने लगाया जाम, फोड़ी सड़क पर मटकियां

गंगापुर सिटी में जलापूर्ति बाधित होने से नगर परिषद के वार्ड 49 की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने शनिवार सुबह सैनिक नगर की मैन रोड को जाम कर दिया।

महिलाओं ने करीब दो घंटे तक रोड जाम किया। महिलाओं ने विरोध करते हुए मटकियां फोड़ दी। महिलाओं ने पानी की समस्या से परेशान होकर मैन रोड पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। वाहनों की लम्बी कतार लग गई।  सूचना पर उदेई मोड थाना प्रभारी शैतान सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। इसके बाद जलदाय विभाग के एईएन पीआर मीणा और ठेकेदार भी आए। समझाइश के बाद भी महिलाएं जाम खोलने को नहीं हुयी तैयार।

यह भी पढ़ें :   गोठड़ा शिविर में बच्चों को मिला पालनहार योजना का लाभ

एक बार फिर मिला आश्वासन
महिलाओं के अनुसार वार्ड में नल कनेक्शन होने के बाद भी पानी नहीं आ रहा है। विभाग को कई बार बताने के बाद भी समस्या बनी हुई है। आखिरकार जलदाय विभाग के अधिकारियों ने 3 दिन में पानी चालू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला।