Kota : सीआरबी के आने से पहले रेलवे कॉलोनी की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए ठेका कर्मचारी

Kota : सीआरबी के आने से पहले रेलवे कॉलोनी की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए ठेका कर्मचारी

Kota Rail News : रेलवे कॉलोनी के करीब 50 सफाई ठेका कर्मचारी बुधवार को अचानक हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कॉलोनी की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। गौरतलब है कि कर्मचारी ऐसे समय पर हड़ताल पर गए हैं, जब रेलवे बोर्ड अध्यक्ष (सीआरबी) विनय कुमार त्रिपाठी 30 जुलाई को कोटा आने वाले हैं। ऐसे में रेल प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है।
कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा उन्हें न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जा रही। 15 हजार रुपए पर हस्ताक्षर करा कर उन्हें 7 हजार रुपए महीना दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके बैंक की पासबुक और एटीएम कार्ड भी ठेकेदार के पास है। इसके चलते आधा वेतन ठेकेदार द्वारा रख लिया जाता है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि इतना ही नहीं ठेकेदार द्वारा उन्हें साफ-सफाई का सामान तक नहीं दिए जाता हैं। झाड़ू भी वे अपने पैसे की खरीद कर लाते है। आरोप लगाया कि उन्हें ठेकेदार द्वारा समय पर छुट्टी तक नहीं दी जाती। उनकी साप्ताहिक छुट्टी तक का वेतन काट लिया जाता है।
एसटीएससी एसोसिएशन ने किया समर्थन
कर्मचारियों की मांगों का ऑल इंडिया एसटीएससी रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन ने समर्थन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। बार मांग के बावजूद भी रेलवे द्वारा इसमें हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा है।
सभी आरोप गलत
सफाई सुपरवाइजर दिनेश गुर्जर ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि कर्मचारियों को पूरा वेतन समय पर भुगतान किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांगों से भोपाल के ठेकेदार को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है एक-दो दिन में हड़ताल समाप्त हो जाएगी।