स्वतंत्रता दिवस, 2022 के अवसर पर अग्निशमन सेवा, होमगार्ड (एचजी) और नागरिक सुरक्षा (सीडी) कर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया

वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के साथ-साथ शौर्य पदक और सराहनीय सेवा पदक प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के कर्मियों को प्रदान किए जाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर 55 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

इनमें से 11 कर्मियों को उनके शौर्य एवं वीरतापूर्ण कार्यों के लिए वीरता का अग्निशमन सेवा पदक प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने के लिए पी वी सिंधु को बधाई दी

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक छह कर्मियों को प्रदान किया गया है और 38 कर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के उनके उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए सराहनीय सेवा का अग्निशमन सेवा पदक प्रदान किया गया है।

इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस, 2022 के अवसर पर 46 कर्मियों को होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया गया है। इनमें से दो कर्मियों को शौर्य एवं वीरतापूर्ण कार्य के लिए वीरता का होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें :   आरपीएससीः एसआई परीक्षा के प्रथम दिन 1लाख 26 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल प्रथम सत्र में 126305 व द्वितीय सत्र में 126188 अभ्यर्थी रहे उपस्थित

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक क्रमशः 7 कर्मियों और 37 कर्मियों को प्रदान किए गए हैं।

अग्निशमन सेवा पदकों की सूची के लिए यहां क्लिक करें

होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदकों की सूची के लिए यहां क्लिक करें   

 

***********

 

एमजी/एएम/आर/एजे