पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने दर्जनों गांवों का सघन दौरा कर भाजपा के लिए मांगे वोट

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने दर्जनों गांवों का सघन दौरा कर भाजपा के लिए मांगे वोट….

उपतहसील क्षेत्र तलावड़ा के दर्जनों गांवों का पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मंगलवार को सघन दौरा कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे।
पंचायतीराज चुनाव के लेकर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर मच्छीपुरा,बुचोलाई,मालियों की चौकी,टोटोलाई, मिलकपुरा,टटवाड़ा,बाढ़ स्टेशन,भूड़ा गुवाड़ी,बाढ़ कोटड़ी,माधोपुरिया,मुराड़ा,खेड़ा बाढ़ रामगढ़,खेड़ा गुवाड़ी, कड़ी पट्टी,श्यामपुरा एव तलावड़ा क्षेत्र का दौरा कर जनसम्पर्क किया एवं जिला परिषद सदस्य वार्ड नं 21 रामपति सैनी,पँचायत समिति सदस्य वार्ड 3 मौसमी गुर्जर, वार्ड नं 4 ममता मीणा,वार्ड नं 5 मुनिराम मीना एवं वार्ड नं 6 मंजू गुर्जर के जनसमर्थन में प्रचार प्रसार किया।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने गांव गांव जाकर जनसभाओं को सम्बोधित किया।आमजन एवं ग्रामीणों से जनसंपर्क किया।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायत राज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रधान और जिला प्रमुख बने इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मजबूती के साथ प्रत्येक मतदाता से संपर्क करके घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करें क्षेत्र में इस समय भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और पंचायत समिति में एवं जिला परिषद में हमारा बोर्ड बनेगा उन्होंने कहा कि हमें जनता के लिए तत्पर रहकर कार्य करना है और क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करने हैं कार्यकर्ता कमर कस लें दिन रात मेहनत करके चुनाव में विजय पताका फहरानी है सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर को आश्वस्त किया कि सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ प्रत्येक बूथ पर जाकर मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को अवगत कराएंगे और भाजपा के पक्ष में मतदान कराएंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी को बचाने के लिए किस्तो में चुनाव करा रहे हैं।अभी 12 जिलों के चुनाव की जगह 6 जिलों के चुनाव कराए हैं।चुनावी सीरीज को लम्बी करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित करने में लगे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समर्पण भाव से चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस राज को उखाड़ फेंकने के लिए आव्हान किया। कांग्रेस राज में गंगापुर एवं ग्रामीण विकास ठप हुआ है।राजस्थान सरकार ने आप के ढाई साल के कार्यकाल में एक भी रुपया का विकास कार्य नही करवाया।क्षेत्र में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं केंद्र सरकार के बजट से चल रहे हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रमुख एवं प्रधान भाजपा के बने जिससे गावो का विकास सुनिश्चित किया जा सके।कांग्रेस सरकार पंचायत राज का अपमान किया गावो का अपमान किया है पंचायत राज का ठप्पा बैठाने का कार्य किया है।पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाना हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के दौरान प्रचार प्रसार में जनता का यही विश्वास और असंख्य आमजन की उपस्थिति इस बात का प्रतीक है कि जन का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।
भाजपा के प्रति गांव-गांव में लोगों का उत्साह एवं प्रेम अद्भुत है। यह इस बात का प्रमाण है कि जनमानस भाजपा के साथ हृदय से जुड़ा हुआ है। सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास ही आने वाले दिनों में स्वर्णिम गंगापुर सिटी के सपने का साकार करेगा।
चुनावी दौरे के दौरान जगह-जगह देवतुल्य जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस जोश, उत्साह एवं उमंग के साथ आशीर्वाद की असीम वर्षा की है, उसके लिए हृदय से आभार एवं अभिनंदन।