भारतीय सैन्य दल ने रूस के ऑरेनबर्ग में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शांतिपूर्ण मिशन अभ्यास 2021 के छठे संस्करण में भाग लिया

संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास शांतिपूर्ण मिशन एक बहुपक्षीय अभ्यास है  जिसे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के बीच सैन्य कूटनीति के एक भाग के रूप में द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है। इस अभ्यास, शांतिपूर्ण मिशन, के छठे संस्करण की रूस द्वारा दक्षिण पश्चिम रूस के ऑरेनबर्ग क्षेत्र में 13 से 25 सितंबर 2021 तक मेजबानी की जा रही है। इस अभ्यास का उद्देश्य एससीओ सदस्य देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देना और बहुराष्ट्रीय सैन्य टुकड़ियों का नेतृत्व करने की  सैन्य अधिकारियों की क्षमताओं में वृद्धि करना है।

यह भी पढ़ें :   चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्री ने किया 235 करोड़ 86 लाख के 183 विकास कार्यों का लोकापर्ण एवं शिलान्यास केकड़ी को मिलेगी मातृ एवं शिशु केयर यूनिट की सौगात

200 सैन्य कर्मियों के साथ सभी हथियारों की संयुक्त क्षमता में भारतीय वायु सेना के 38 कर्मियों को भी शामिल करने के बाद  संयुक्त भारतीय सैन्य दल इस  मिशन-2021 अभ्यास में भाग ले रहा है। भारतीय दल को दो आईएल-76 विमानों द्वारा अभ्यास क्षेत्र में भेजा  ग़या था। इस अभ्यास में शामिल होने के लिए जाने से पहले सैन्य दस्ते ने दक्षिण पश्चिमी कमान के तत्वावधान में प्रशिक्षण और तैयारी की थी ।

यह अभ्यास शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों के सशस्त्र बलों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को परस्पर साझा करने में सक्षम होगा। यह अभ्यास एससीओ राष्ट्रों के सशस्त्र बलों को बहुराष्ट्रीय और संयुक्त वातावरण के शहरी परिदृश्य में आतंकवाद-रोधी अभियानों में प्रशिक्षित करने का अवसर भी प्रदान करेगा। इस अभ्यास के दायरे में पेशेवर आपसी सम्पर्क, अभ्यास और प्रक्रियाओं की आपसी समझ, संयुक्त कमान और नियंत्रण संरचनाओं की स्थापना और आतंकवादी खतरों का उन्मूलन करना शामिल है। 

यह भी पढ़ें :   Directions given for maximum testing and sampling to prevent dengue

शांतिपूर्ण मिशन 2021 का अभ्यास आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए परस्पर सैन्य संपर्कों  और वैश्विक सहयोग में एक ऐतिहासिक घटना है।

*****

एमजी/एएम/एसटी/सीएस