भारत में कोविड-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 76.57 करोड़ से अधिक

पिछले 24 घंटों में 64,51,423 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 76.57 करोड़ (76,57,17,137) से अधिक हो गया। इन उपलब्धि को 77,22,914 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,65,645

दूसरी खुराक

86,41,364

 

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

         1,83,40,334       

दूसरी खुराक

1,42,03,101

 

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

30,91,72,935

दूसरी खुराक

4,88,51,566

 

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

14,62,56,729

दूसरी खुराक

6,50,07,644

 

60 वर्ष से अधिक आयु

पहली खुराक

9,45,11,108

दूसरी खुराक

5,03,66,711

कुल

76,57,17,137

 

यह भी पढ़ें :   रीट की परीक्षा देने से पहले ही 6 अभ्यर्थियों की सड़क दुर्घटना में मौत। कोई भी परीक्षा जीवन से बड़ी नहीं हो सकती है। दूसरे जिले में परीक्षा केंद्र बनाने की नीति पर सरकार विचार करे।

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 38,303 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,25,60,474 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.64% है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 81 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 30,570 नए मामले सामने आए।

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,42,923 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.03% हैं।

यह भी पढ़ें :   खादी मंदिर के नये ग्रामोद्योग भंडार का किया उद्घाटन- खादी में व्यापार के साथ-साथ सेवा भाव भी निहित -ऊर्जा राज्य मंत्री -खादी को नवीन तकनीक के साथ जोड़कर और प्रासंगिक बनाने पर दिया जोर

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,79,761 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.77 करोड़ (54,77,01,729) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 83 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 1.93 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.94 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर  लगातार पिछले 17 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 100 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

 

****

एमजी/एएम/एजे