वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक के छात्रवृत्ति फाॅर्म में कल तक होंगे संशोधन

वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक के छात्रवृत्ति फाॅर्म में
कल तक होंगे संशोधन
सवाई माधोपुर 20 सितम्बर। जिले के राजकीय विद्यालयों में सत्र 2016-17 से 2020-21 तक कक्षा 11 एवं 12 मंे अध्ययन रत रहे एससी, एसटी, ओबीसी, एसबीसी के छात्र जिन्हें वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक की छात्रवृति नहीं मिली है, ऐसे छात्र अपनी एसएसओ आईडी से ई-मित्र के माध्यम से अपने फाॅर्म में 22 सितम्बर तक संशोधन या कमी पूर्ति कर सकते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक ने बताया कि वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक के अवशेष रही छात्रवृति के फाॅर्म में संशोधन का यह अंतिम अवसर है। इसके बाद उसे जीरो पेन्डेन्सी के रूप में दर्शा कर इसे समाप्त कर दिया जायेगा।