आकाशीय बिजली गिरने से आधा दर्जन महिलाएं घायल – दौसा

आकाशीय बिजली गिरने से आधा दर्जन महिलाएं घायल
दौसा 23 सितम्बर। जिले के ग्राम होदायली में आकाशीय बिजली गिरने से आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई। हादसे में घायल महिलाओं को दौसा के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी था।
प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि यह सभी धर्मपुरा गांव के रहने वाली है और मजदूरी के लिए एक खेत में बाजरे की कटाई के लिए गई हुई थी। जहां पर अचानक आकाशीय बिजली गिरी। जिससे पहले तो ये गिर गई फिर दोबारा आकाशीय बिजली गिरने से यह बेहोश हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया की सभी महिलाऐं खतरे से बाहर हैं।