भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 185.20 करोड़ (1,85,20,72,469) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,23,20,478 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.04 करोड़ (2,04,40,247) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
10403951
दूसरी खुराक
10003375
प्रीकॉशन खुराक
4506652
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
18413677
दूसरी खुराक
17517313
प्रीकॉशन खुराक
6959375
12-14 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
20440247
पहली खुराक
57491065
15-18 वर्ष आयु वर्ग
दूसरी खुराक
39046615
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
554905338
दूसरी खुराक
468620860
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
202798184
दूसरी खुराक
185937186
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
पहली खुराक
126775913
दूसरी खुराक
115815818
प्रीकॉशन खुराक
12436900
प्रीकॉशन खुराक
2,39,02,927
कुल
1,85,20,72,469
लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 11,639 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 1222 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,98,789 हो गई है।
बीते 24 घंटे में कोरोना के 1033 नए मामले सामने आएं।
पिछले 24 घंटों में कुल 4,82,039 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 79.25 करोड़ से अधिक (79,25,09,451) जांच की गई हैं।
साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.22 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.21 प्रतिशत है।
*****
एमजी/एएम/एजे