केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का इज़राइल में भारतीय किसान के बीयर मिल्का फार्म का दौरा

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल तेल अवीव से लम्बी यात्रा कर नेगेव रेगिस्तानी इलाके में भारतीय मूल के एक किसान श्री शेरोन चेरी के स्वामित्व वाले एक रेगिस्तानी बुटीक फार्म, बीयर मिल्का पहुंचा। इस प्रगतिशील किसान ने रमत नेगेव एग्रो रिसर्च सेंटर के तकनीकी सहयोग से आधुनिक तकनीकों को अपनाया है और नेगेव रेगिस्तान के मध्य में स्थित अपने फ़ार्म में  सब्जियां, फल तथा सुपर फूड उगा रहे हैं। यात्रा के दौरान, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने शुष्क भूमि की खेती में तकनीकी प्रगति और इज़राइल के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्रों द्वारा व्यावहारिक कृषि में समर्थन और आउटरीच से संबंधित जानकारी हासिल की।

यह भी पढ़ें :   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के अवसर पर गृह राज्य मंत्री, श्री अजय कुमार मिश्रा ने आज लद्दाख के कारगिल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया

 

 

एमजी / एएम / जेके /वाईबी