भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 196.62 करोड़ (1,96,62,11,973) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,54,44,218 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.60 करोड़ (3,60,03,591) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,04,08,479
दूसरी खुराक
1,00,59,077
प्रीकॉशन खुराक
55,74,660
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,84,22,546
दूसरी खुराक
1,76,16,144
प्रीकॉशन खुराक
97,92,660
12-14 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
3,60,03,591
दूसरी खुराक
2,17,89,092
15-18 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
6,01,92,784
दूसरी खुराक
4,80,41,520
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
55,79,89,542
दूसरी खुराक
49,89,67,321
प्रीकॉशन खुराक
22,24,238
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
20,34,01,364
दूसरी खुराक
19,29,06,294
प्रीकॉशन खुराक
21,99,106
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
पहली खुराक
12,72,18,352
दूसरी खुराक
12,04,59,130
प्रीकॉशन खुराक
2,29,46,073
प्रीकॉशन खुराक
4,27,36,737
कुल
1,96,62,11,973
भारत में सक्रिय मामले आज 83,990 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.19 प्रतिशत हैं।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.60 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 10,972 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,27,36,027 हो गई है।
बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,313 नए मामले सामने आएं।
पिछले 24 घंटों में कुल 6,56,410 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 85.94 करोड़ से अधिक (85,94,93,387) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.81 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.03 प्रतिशत है।
*****
एमजी/एएम/एजे