दौसा

परिंडा अभियान की शुरुआत लालसोट

परिंडा अभियान की शुरुआत लालसोट 2 अप्रैल। परशुराम सेवा समिति रामगढ़ पचवारा के सानिध्य में सामाजिक सरोकारों के उत्थान और बेजुबान पक्षियों के संरक्षण के उद्देश्य से पंछी बचाने के साथ-साथ मानवता का संदेश देते हुए नले वाले बालाजी रामगढ़ पचवारा से परिंडे लगाकर परिंडा लगाओ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मस्तराम महंत ने बताया कि पक्षी हमारे पर्यावरण के अभिन्न अंग है हमें पक्षियों को बचाने के हर संभव प्रयास करने चाहिए। परिंदे पर्यावरण में सहयोग करते हैं पक्षियों से वातावरण में सौंदर्य बना रहता है हमारे आसपास के वातावरण में वृक्षों …

Read More »

दीप कमल सम्मान समारोह 4 अप्रैल को  लालसोट

दीप कमल सम्मान समारोह 4 अप्रैल को लालसोट 2 अप्रैल। उपखंड मुख्यालय पर प्रोफेसर स्व ललित किशोर चतुर्वेदी षष्ठम महानिर्वाण स्मृति दीप कमल सम्मान समारोह 4 अप्रैल रविवार सायं 3 बजे रावत पैलेस दौसा में आयोजित होगा। गुरूवार को लालसोट बढ़ाया धर्मशाला में डॉक्टर लोकेश चतुर्वेदी, ऋषभ शर्मा, दिवाकर जांगिड़, नितेश गौत्तम ने कार्यक्रम की जानकारी दी। ज्यादा से ज्यादा लोगो को कार्यक्रम में शामिल होने का बुलावा दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष रवि हाड़ा पार्षद महेंद्र जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद कोरका, पार्षद लष्मीनारायन शर्मा, पार्षद सुरेश सैनी, पूर्व पार्षद कमलेश सैनी, जोहरी लाल पहाड़िया, …

Read More »

पुरुषोत्तम जोशी बने अपना घर सेवा समिति अध्यक्ष लालसोट

पुरुषोत्तम जोशी बने अपना घर सेवा समिति अध्यक्ष लालसोट अपना घर सेवा समिति शाखा लालसोट के चुनाव चुनाव अधिकारी ड़ॉ रघुनाथ सिंह पचहरा एवं हरी सिंह मीणा के नेतृत्व में एवीपी महिला महाविद्यालय में आयोजित हुये। जिसमें अध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम जोशी, मुकेश सैनी हलवाई उपाध्यक्ष, संयोजक एवं संस्थापक सदस्य विनीत उपाध्याय, सचिव पद पर श्याम बिहारी मंगल, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र जैन, संयुक्त सचिव महेंद्र सौंखिया और गिरीश अग्रवाल, प्रवक्ता अरविंद चतुर्वेदी, महिला प्रमुख अनिता जैन, महिला सह प्रमुख बीना चैधरी एवं सीता अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव शिखा उपाध्याय, सह सांस्कृतिक सचिव ज्योति शर्मा, महिला प्रवक्ता पूजा जोशी, विधि सलाहकार …

Read More »

लक्ष्मीनाथ मंदिर में सजा भव्य दरबार लालसोट

लक्ष्मीनाथ मंदिर में सजा भव्य दरबार लालसोट उपखंड के मंडावरी में लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में सप्तम विशाल फागोत्सव का आयोजन हुआ। महंत हुकम चंद शर्मा ने अद्भुत श्रंगार कर मनमोहक झांकी छप्पन भोग के साथ सजाई। विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवा कर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भजन गायक महेंद्र अलबेला कोटा के द्वारा भजनों की भाव विभोर प्रस्तुतियां दी गई। अनामिका शर्मा जयपुर ने अपने भजनों के माध्यम से सभी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। फागोत्सव में राधा कृष्ण की सजीव झांकी के साथ फूलों की होली के संग धमाल कर महिलाओं …

Read More »

रैली निकालकर जल संरक्षण का दिया संदेश लालसोट

रैली निकालकर जल संरक्षण का दिया संदेश लालसोट 27 मार्च। अशोक महान शिक्षण समिति लालसोट (जिला दौसा) द्वारा नेशनल ग्रीन कोर जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गयी। विद्यालय प्रशासन और स्काउट यूनिट लीडर योगेश गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई रैली में अशोक महान उच्च माध्यमिक विद्यालय तालेड़ा जमात लालसोट के संरक्षक मोतीलाल शर्मा, प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा, उपप्रधानाचार्य राकेश शर्मा, योगेश कुमार गुप्ता, कानाराम जांगिड़, किशनलाल बैरवा, रामप्रसाद प्रजापत, विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

उद्योग मंत्री ने लिया विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लालसोट

उद्योग मंत्री ने लिया विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लालसोट  उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। जानकारी के अनुसार रामगढ़ पचवारा के बामणहेडी में उद्योग मंत्री मीणा ने रामकरण पेंट इंडस्ट्रीज का लोकार्पण किया। जिसमें लालसोट नगर पालिका सभापति रक्षा मिश्रा, एवं महाप्रबंधक उद्योग केंद्र दोसा शिल्पा गोखरू, उपखंड अधिकारी सरिता मल्होत्रा आदि मौजूद थे। इसके बाद मंत्री परसादी लाल ने लालसोट सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद लालसोट न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं कार्य करने का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। …

Read More »

एएसआई ने गोली लगने के बाद भी बदमाश को पकड़ा लालसोट

एएसआई ने गोली लगने के बाद भी बदमाश को पकड़ा लालसोट क्षेत्र में आज दौसा पुलिस के एएसआई हरिराम मीणा की बहादूरी की चर्चा रही जिन्होने बाईक पर सवार बदमाश को गोली लगने के बाद भी धर दबोचा। एएसआई को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कोटा से हत्या का वांटेड आरोपी के दौसा की ओर आने की सूचना मिलने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नांगल थाना पुलिस टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी कर रही थी। नांगल थाने के एसएचओ की सूचना पर ड्यूटी पर तैनात हरिराम मीणा ने …

Read More »

मोटर साइकिल ने पैदल चलते व्यक्ति को मारी टक्कर लालसोट

मोटर साइकिल ने पैदल चलते व्यक्ति को मारी टक्कर लालसोट क्षेत्र के बिहारीपुरा मोड़ पर एक बाइक सवार युवक ने रामधन मीणा निवासी सोनंदा उम्र 60 साल बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मारी, जिससे रामधन मीणा गंभीर अवस्था में घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया, घायल रामधन मीणा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे जयपुर रैफर कर दिया। वहीं बाइक सवार को भी चोट आने पर सीएचसी लाकर इलाज करवाया।

Read More »

चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना लालसोट

चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना लालसोट 25 मार्च। क्षेत्र के कोथून रोड़ पर बीती रात बदमाशों ने जमकर धमाचैकड़ी मचाई, और कई दुकानों के ताले तोड़ कर सामान पार कर ले गए। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति की हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। सुबह होने पर दुकानदारों को घटना का पता लगा इस पर बड़ी संख्या में दुकानदार एकत्र हो गए। इस दौरान लोगों ने घटना पर गहरी नाराजगी जताई वह पुलिस से चोरी की वारदातों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस के रात्रि गश्त के दावे को खोखला बताते …

Read More »

मेहंदीपुर बालाजी के मंदिर में होली पर ही हो सकेंगे दर्शन

राजस्थान के दौसा में आस्था के केंद्र मेहंदीपुर बालाजी के मंदिर में होली पर 27 से 29 मार्च तक नही हो सकेंगे दर्शन। कोरोना की आशंका के बाद होली पर अत्यधिक भीड़ भाड़ को देखते हुए बालाजी मंदिर के पट रहेंगे बंद।

Read More »