दौसा

घूसखोर बांदीकुई SDM पिंकी मीणा ट्रैप और दौसा SDM पुष्कर मित्तल भी ट्रैप

ACB का बड़ा धमाका घूसखोर बांदीकुई SDM पिंकी मीणा ट्रैप साथ ही दौसा SDM पुष्कर मित्तल भी ट्रैप दोनों को 5-5 लाख की रिश्वत लेते किया ट्रैप DG बीएल सोनी,ADG दिनेश एमएन के निर्देश पर कार्रवाई ASP नरोत्तम वर्मा,CI नीरज भारद्वाज की कार्रवाई देखें विडियो

Read More »

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य का स्वागत किया-लालसोट

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य का स्वागत किया लालसोट 13 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 56 वें प्रांत अधिवेशन के दौरान 10 जनवरी को सीकर में परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें लालसोट इकाई से हरि सिंह लोदवाल को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। लालसोट इकाई के द्वारा राजेश पायलट राजकीय पीजी महाविद्यालय लालसोट के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सैनी आजाद के नेतृत्व में आदर्श बालिका विद्या मंदिर स्कूल लालसोट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हरिसिंह लोदवाल का समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला सह संयोजक मुकेश गुर्जर, …

Read More »

नंद घर पर मनाया युवा दिवस-लालसोट

नंद घर पर मनाया युवा दिवस लालसोट 13 जनवरी। वेदांता के नंद घर प्रोजेक्ट के तहत जीरोता में नंद घर पर जिला परियोजना समन्वयक रविंद्र सिंह यादव व सहायक जिला समन्वयक पूरण चंद गुर्जर के मार्गदर्शन में हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर महेश चंद व करतार सिंह गुर्जर की उपस्थिति में यूथ डे मनाया गया। इस अवसर पर बिशनपुरा व जिरोता खुर्द यूथ ग्रुप के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें विजेता टीम बिशनपुरा को जिला समन्वयक व सरपंच रामजी लाल के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Read More »

सीएलजी की बैठक आयोजित-लालसोट

सीएलजी की बैठक आयोजित लालसोट 13 जनवरी। उपखंड मुख्यालय के लालसोट थाना परिसर में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी सरपंचों को आमंत्रित किया था। बैठक में सीओ शंकरलाल मीणा ने लालसोट के विकास की ओर ध्यान केंद्रित कराते हुऐ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जनप्रतिनिधि और आम लोगों से सहयोग मांगा। उन्होंने आम जनता व पुलिस प्रशासन के बीच सामंजस्य बने रहने के लिए लोगों के सुझाव मांगे। उन्होने कहा कि जनता व पुलिस अपने-अपने कर्तव्य निभाएगी जिससे अपराधों पर अंकुश लगेगा।

Read More »

अभिनव जैमिनी का स्वागत लालसोट

अभिनव जैमिनी का स्वागत लालसोट 11 जनवरी। उपखंड मुख्यालय के ग्राम डीडवाना में सुदर्शन वाहिनी हिंदु संगठन राजस्थान दौसा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिनव जैमिनी का लालसोट नेहरू गार्डन में स्वागत किया गया। इस अवसर पर सोनू बिनोरी, नानजी साचोली, पार्षद विक्रम स्वामी, केशव मिश्रा, अश्वनी पांखला महेश बैंक वाले, अमन पटाक, आर्यन शर्मा, गौरी शंकर, पवन, सचिन, दिपक, राहुल, आदी उपस्थित रहे।

Read More »

साइकिल रैली ने दिया आमजन को फिट रहने के संदेश लालसोट

साइकिल रैली ने दिया आमजन को फिट रहने के संदेश लालसोट 11 जनवरी। उपखंड मुख्यालय पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ की ओर से अशोक शर्मा माध्यमिक विद्यालय से साइकिल रैली निकाली गई। रैली को स्काउट गाइड कमिश्नर अंजना त्यागी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण माली व पूर्व नगरपालिका चेयरमैन दिनेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल को रवाना किया। उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ ने भी साइकिलिंग करते हुए साइकिल रैली में सभी को आमजन को फिट रहने के संदेश दिया। स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा ने बताया कि यह रैली अशोक शर्मा से शेड्यूलाई गोलिया, बिलोना, बगड़ी महारिया, …

Read More »

किसान समर्थन पदयात्रा में जेबकतरा गिरोह सक्रिय

दौसा सिकराय: किसान समर्थन पदयात्रा में जेबकतरा गिरोह सक्रिय पदयात्रा के दौरान दो लोगों की काटी जेब, बहरावंडा सरपंच रामफूल मीना की जेब से 50 हजार रुपए, श्यामलाल बैरवा की जेब से 11हजार 300 रुपए किए पार, लांका से बहरावंडा गांव तक निकाली गई थी पदयात्रा

Read More »

किसान विरोधी कृषि बिलों को राज्य में लागू नहीं होने देंगे – उद्योग मंत्री

किसान विरोधी कृषि बिलों को राज्य में लागू नहीं होने देंगे – उद्योग मंत्री लालसोट 9 जनवरी। उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा के नेतृत्व में ग्राम डीडवाना से विशाल ट्रैक्टर रैली निकालकर केन्द्र सरकार के कृषि बिलों का विरोध किया गया। उद्योग मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने कृषि बिल पारित कर किसानों पर कुठाराघात किया है। हम सब किसान हैं। देश की 80 प्रतिशत आबादी किसान है। अगर किसानों के खिलाफ भारत सरकार कानून लेकर आयी है तो केवल 2 लोगों के लिए अंबानी और अडानी के लिए। मोदी सरकार देश के साथ विश्वासघात कर रही है। इन काले …

Read More »

जिला कलक्टर ने जिला चिकित्सालय में किया ड्राईरन का निरीक्षण-दौसा

जिला कलक्टर ने जिला चिकित्सालय में किया ड्राईरन का निरीक्षण दौसा 8 जनवरी। जिले में शुक्रवार को तीन स्थानों पर वैक्सीनेंशन के ड्राईरन का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर पीयुष समारिया ने जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनीष चैधरी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर पी मीणा, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुभाष बिलानिया, पीएमओ डाॅ. दीपक शर्मा के साथ जिला चिकित्सालय में ड्राईरन का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनीष चैधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर रामकरन जोशी राजकीय सामान्य चिकित्सालय, राजधानी अस्पताल दौसा में तथा बसवा सामुदायिक स्वास्थ्य …

Read More »

लायंस क्लब ने बांटे कंबल

लायंस क्लब ने बांटे कंबल लालसोट 8 जनवरी। लायंस क्लब लालसोट द्वारा अनाथ बेसहारा व निर्धन जरूरतमंद लोगों को भीषण सर्दी में ठण्ड से बचने के लिए कंबल वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के दौरान संरक्षक अशोक पंसारी, अध्यक्ष श्याम सैनी, सचिव मोंटू बडाया, कोषाध्यक्ष रिंकू साहू, जॉन चेयर पर्सन विशाल आदि उपस्थित रहे।

Read More »