लायंस क्लब ने बांटे कंबल

लायंस क्लब ने बांटे कंबल
लालसोट 8 जनवरी। लायंस क्लब लालसोट द्वारा अनाथ बेसहारा व निर्धन जरूरतमंद लोगों को भीषण सर्दी में ठण्ड से बचने के लिए कंबल वितरण किया गया।
इस सेवा कार्य के दौरान संरक्षक अशोक पंसारी, अध्यक्ष श्याम सैनी, सचिव मोंटू बडाया, कोषाध्यक्ष रिंकू साहू, जॉन चेयर पर्सन विशाल आदि उपस्थित रहे।