विधान सभा के सदस्यों (विधायकों) द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए उपचुनाव

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विधान सभा के सदस्यों द्वारा भरे जाने के लिए दो आकस्मिक रिक्तियां हैं। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 

सदस्य का नाम

चुनाव की प्रकृति

रिक्ति का कारण

कार्यकाल की अवधि

श्री अहमद हसन

विधायकों द्वारा

20 फरवरी, 2022 को निधन

30 जनवरी, 2027

श्री ठाकुर जयवीर सिंह

विधायकों द्वारा

24 मार्च, 2022 को त्यागपत्र

05 मई, 2024

 

2. आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की उपरोक्त रिक्तियों को भरने के लिए विधान सभा के सदस्यों द्वारा निम्नलिखित सामान्य कार्यक्रम के अनुसार दो अलग-अलग उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है: –

यह भी पढ़ें :   संयुक्त राज्य अमेरिका अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 101वां सदस्य देश बना

 

क्रमांक

कार्यक्रम

तिथि

1

अधिसूचना जारी

25 जुलाई, 2022 (सोमवार)

2

नामांकन करने की अंतिम तिथि

01 अगस्त, 2022 (सोमवार)

3

नामांकन की जांच

02 अगस्त, 2022 (मंगलवार)

4

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि

04 अगस्त, 2022 (गुरुवार)

5

मतदान की तिथि

11 अगस्त, 2022 (गुरुवार)

6

मतदान की अवधि

09:00 पूर्वाह्न- 04:00 अपराह्न

7

मतगणना

11 अगस्त, 2022 (गुरुवार) शाम 05:00 बजे

8

तारीख जिसके पहले चुनाव संपन्न हो जाएगा

16 अगस्त, 2022 (मंगलवार)

 

3. दिनांक 25 मई, 2022 को जारी प्रेस नोट के पैरा 06 में निहित ईसीआई द्वारा कोविड-19 के लिए दिए गए व्यापक दिशानिर्देश, लिंक https://eci.gov.in/files/file/14188-schedule-for-bye पर उपलब्ध हैं, जिनका सभी व्यक्तियों द्वारा पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान, जहां लागू हो, पालन किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें :   Rajasthan : खाद्य सुरक्षा योजना बनी कर्मचारियों के गले की फांस, कई जिले के 83 हजार कर्मचारी आए पकड़ में।

4. मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश को राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव आयोजित करने की व्यवस्था करते समय कोविड-19 रोकथाम उपायों के संबंध में मौजूदा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

 

*******

एमजी/एएम/जेके/डीवी