कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का डीडी स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण

बहुप्रतीक्षित राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत के साथ, दूरदर्शन स्पोर्ट्स आपके लिए राष्ट्रमंडल खेल, 2022 के उद्घाटन समारोह से लेकर 8 अगस्त, 2022 को आयोजन के अंत होने तक, सीधे मैदान से सभी एक्शन लाइव ला रहा है।

डीडी स्पोर्ट्स का प्रसारण 28 जुलाई, 2022 को इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित अलेक्जेंडर स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। डीडी स्पोर्ट्स द्वारा केवल डीडी फ्री-डिश पर 20 खेल स्पर्धाओं का सीधा प्रसारण किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 29 जुलाई से हुई है।

215 खिलाड़ियों का भारतीय दल 16 खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहा है। चूंकि विभिन्न स्थानों पर एक साथ कई टूर्नामेंट चल रहे हैं, डीडी स्पोर्ट्स के प्रसारण में खेलों के विभिन्न कार्यक्रमों के व्यापक कवरेज को शामिल किया गया है, जिसमें भारत से संबंधित मैचों, गतिविधियों और भागीदारी पर मुख्य ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :   घर-घर औषधि योजना के वर्तमान वर्ष का 80 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण -पौध वितरण में उदयपुर संभाग रहा अव्वल, भरतपुर दूसरे और अजमेर संभाग रहा तीसरे नंबर पर

डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारण प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शुरू होकर, खेल-कार्यक्रमों के अंत होने तक जारी रहेगा। डीडी स्पोर्ट्स के दैनिक प्रसारण में खेल विशेषज्ञों और पत्रकारों के साथ आधे घंटे का ‘खेल से पहले’ (प्री-शो) भी शामिल है, जो दिन के निर्धारित खेल-कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हैं। पूरे दिन ब्रेक के दौरान, डीडी स्पोर्ट्स के एंकर दर्शकों को आने वाले खेल-कार्यक्रमों से अवगत कराते हैं।

यह भी पढ़ें :   पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जाएगी पर्यटन की ब्राण्डिंगः पर्यटन मंत्री - सलाहकार समिति का गठन कर पर्यटन से जुड़े विशेषज्ञों का लिया जाएगा सहयोग

डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव प्रसारण के अलावा, ऑल इंडिया रेडियो और डीडी स्पोर्ट्स का ट्विटर हैंडल (@ddsportschannel) और ऑल इंडिया रेडियो स्पोर्ट्स (@akashvanisports) खेलों के बारे में नियमित अपडेट दे रहे हैं।

बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में 72 राष्ट्र भाग ले रहे हैं।

***

एमजी/एएम/जेके/एसके