भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 207.03 करोड़ (2,07,03,71,204) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,74,83,097 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.96 करोड़ (3,96,04,796) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
संचयी टीकाकरण खुराक कवरेज
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,04,12,772
दूसरी खुराक
1,00,96,525
प्रीकॉशन खुराक
64,90,347
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,84,32,304
दूसरी खुराक
1,76,81,389
प्रीकॉशन खुराक
1,26,13,719
12-14 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
3,96,04,796
दूसरी खुराक
2,88,55,319
15-18 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
6,13,95,012
दूसरी खुराक
5,15,90,257
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
55,99,08,236
दूसरी खुराक
51,04,02,579
प्रीकॉशन खुराक
3,58,29,498
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
20,37,69,068
दूसरी खुराक
19,56,73,969
प्रीकॉशन खुराक
2,24,37,847
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
पहली खुराक
12,74,96,216
दूसरी खुराक
12,22,93,113
प्रीकॉशन खुराक
3,53,88,238
प्रीकॉशन खुराक
11,27,59,649
कुल
2,07,03,71,204
भारत में सक्रिय मामले आज 1,28,261 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.29 प्रतिशत हैं।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.52 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 19,539 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,35,35,610 हो गई है।
बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,047 नए मामले सामने आए।
पिछले 24 घंटों में कुल 3,25,081 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 87.88 करोड़ से अधिक (87,88,77,098) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 4.90 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 4.94 प्रतिशत है।
****
एमजी /एएम /केजे