स्वतंत्रता दिवस, 2022 के अवसर पर अग्निशमन सेवा, होमगार्ड (एचजी) और नागरिक सुरक्षा (सीडी) कर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया

वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के साथ-साथ शौर्य पदक और सराहनीय सेवा पदक प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के कर्मियों को प्रदान किए जाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर 55 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

इनमें से 11 कर्मियों को उनके शौर्य एवं वीरतापूर्ण कार्यों के लिए वीरता का अग्निशमन सेवा पदक प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें :   राज्यपाल श्री मिश्र ने दीपावली पर शहर की रोशनी का अवलोकन किया

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक छह कर्मियों को प्रदान किया गया है और 38 कर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के उनके उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए सराहनीय सेवा का अग्निशमन सेवा पदक प्रदान किया गया है।

इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस, 2022 के अवसर पर 46 कर्मियों को होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया गया है। इनमें से दो कर्मियों को शौर्य एवं वीरतापूर्ण कार्य के लिए वीरता का होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें :   एएसआई आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 150 स्मारकों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाएगा

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक क्रमशः 7 कर्मियों और 37 कर्मियों को प्रदान किए गए हैं।

अग्निशमन सेवा पदकों की सूची के लिए यहां क्लिक करें

होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदकों की सूची के लिए यहां क्लिक करें   

 

***********

 

एमजी/एएम/आर/एजे