केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। अपने ट्वीट में, श्री अमित शाह ने कहा कि यह भारत की संस्कृति, जीवंत लोकतांत्रिक परंपरा और पिछले 75 वर्षों की उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है। खुद को तिल-तिल जलाकर देश में आजादी का सूर्योदय करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व देश की रक्षा हेतु सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी राष्ट्रहित को सर्वोपरि महत्व देकर हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के एक सशक्त व आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रहे हैं। आजादी के शताब्दी वर्ष तक भारत को पुन: ‘विश्वगुरु’ बनाने की इस अविरल विकास यात्रा में सभी को परिश्रम की पराकाष्ठा कर अपना योगदान देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने भारोत्तोलक पी. गुरुराजा को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।आज भारत की संस्कृति,जीवंत लोकतांत्रिक परंपरा व 75 साल की उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है।खुद को तिल-तिल जलाकर देश में आजादी का सूर्योदय करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व देश की रक्षा हेतु सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ। pic.twitter.com/fePDKYEl6L

मोदी जी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रख हमारे वीर सेनानियों के एक सशक्त व आत्मनिर्भर भारत के सपने को चरितार्थ कर रहे हैं।आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी से अपील करता हूँ कि शताब्दी वर्ष तक भारत को पुन: विश्वगुरु बनाने की इस अविरल विकास यात्रा में परिश्रम की पराकाष्ठा कर अपना योगदान दें।

यह भी पढ़ें :   कोविड-19 टीकाकरण अपडेट – 591 वां दिन

 

*****

एमजी/एएम/आर/एसके