श्री विजय कुमार सिंह ने सचिव, भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग का कार्यभार ग्रहण किया

श्री विजय कुमार सिंह ने 19 सितंबर, 2022 को रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग के सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। श्री सिंह पंजाब कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें प्रशासन में 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

 

श्री विजय कुमार सिंह ने हाल में वस्त्र मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में कार्य किया है। इस नियुक्ति से पहले वे कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। पंजाब में अपने करियर के दौरान उन्हें सेवारत और सेवानिवृत्त सशस्त्र बलों के कर्मियों के साथ व्यापक बातचीत का अनुभव है।

यह भी पढ़ें :   सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल फरहान अल सऊद ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

***

एमजी/एएम/जेके/सीएस