दिल्ली सीमा शुल्क क्षेत्र ने स्वच्छ भारत और भारतीय वन्यजीव विरासत का जश्न मनाया; वन्यजीव गैलरी “अरण्य” का उद्घाटन किया गया

सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता के लिए भारत सरकार का विशेष अभियान 2 अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ, जो 31 अक्टूबर 2022 को समाप्त होगा। इस दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं, 2 अक्टूबर 2022 को एक वार्षिक कार्यक्रम राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह भी शुरू हुआ है, जिसका समापन 9 अक्टूबर को होगा। इसके मद्देनजर दिल्ली सीमा शुल्क क्षेत्र ने नई दिल्ली स्थित नए कस्टम्स हाउस में आज ‘अरण्य’ कार्यक्रम का आयोजन कर स्वच्छ भारत और भारतीय वन्यजीव विरासत का जश्न मनाया।

 

कार्यक्रम में स्तनधारी जीवों और पक्षियों की एक पिक्चर गैलरी के माध्यम से भारत की समृद्ध जैव विविधता को प्रदर्शित किया गया। वन्यजीवों के अवैध व्यापार की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारियों को मुख्य अतिथि श्री विवेक जौहरी, भारत सरकार के विशेष सचिव और अध्यक्ष, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) द्वारा सम्मानित किया गया।

 

श्री विवेक जौहरी, अध्यक्ष सीबीआईसी, श्रीमती वी. रमा मैथ्यू, सदस्य सीबीआईसी और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरुआत न्यू कस्टम्स हाउस की दूसरी मंजिल पर वन्यजीव गैलरी ‘अरण्य’ के उद्घाटन के साथ हुई।

 

दिल्ली सीमा शुल्क क्षेत्र के मुख्य आयुक्त श्री सुरजीत भुजबल, आईआरएस ने गणमान्य व्यक्तियों और मेहमानों का स्वागत किया और बताया कि भारत के वन्यजीवों की विविधता दिखाने के लिए ‘अरण्य’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सबसे शुद्ध और सबसे स्वच्छ रूप वे हैं, जो दुनियाभर के विभिन्न प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्रों में पाए जाते हैं और भारतीय सीमा शुल्क विभाग इसकी रक्षा करने और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आखिर में इन तस्वीरों को लेते समय प्रख्यात फोटोग्राफरों द्वारा दिखाई गई दृढ़ता की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें :   इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर 7 और 8 मार्च को बेंगलुरु में इंडिया ग्लोबल फोरम में भाग लेंगे

हमारे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशभर में भारत की वन्य विरासत की रक्षा और सुरक्षा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। हमारे अधिकारी विदेशी प्रजातियों के अवैध प्रवेश को रोकने में सबसे आगे रहे हैं और विदेश से वन्यजीवों और जंगली उत्पादों की बढ़ती मांगों को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

 

विशिष्ट अतिथि श्रीमती वी. रमा मैथ्यू, सदस्य सीबीआईसी ने अपने संबोधन में वन्यजीवों के अवैध व्यापार से संबंधित मामलों को लेकर अपने पिछले अनुभव साझा किए। उन्होंने वन्यजीव व्यापार में प्रतिबंधों को लागू करने में भारतीय सीमा शुल्क जैसी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सामने आने वाली चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि समय के साथ मिले अनुभवों ने सीमा शुल्क अधिकारियों को वन्यजीव अपराध से संबंधित कानूनों को लागू करने में अधिक दक्ष किया है।

 

मुख्य अतिथि श्री विवेक जौहरी, अध्यक्ष सीबीआईसी ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और अधिकारियों को इस तरह के अवैध व्यापार को लेकर सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किस प्रकार जंगली जीवन को उसके शुद्धतम रूप में संरक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने न्यू कस्टम्स हाउस में वन्यजीव संरक्षण के लिए दिल्ली सीमा शुल्क विभाग द्वारा समर्पित फोटो गैलरी की सराहना की, जो वास्तव में स्वच्छता का पालन करने के एक अभिनव तरीके का उदाहरण है।

यह भी पढ़ें :   बारहवां विश्व व्यापार संगठन मंत्रिस्तरीय सम्मेलन जिनेवा में कल 12 जून 2022 से शुरू होगा

 

सम्मानित किए गए अधिकारियों में शामिल थे- श्री दीपांकर अरोन, आयुक्त, देहरादून जीएसटी; डॉ. दिनेश कुमार बिसेन, अतिरिक्त आयुक्त, भोपाल जीएसटी; श्री सुजीत कुमार पी. सोमपुर, अतिरिक्त आयुक्त, नचिन, बेंगलुरु; श्री मेरुगु सुरेश, अतिरिक्त आयुक्त, मुंबई सीमा शुल्क क्षेत्र II; श्री इसहाक रिमन खरकोंगोर, संयुक्त आयुक्त, डीजीआरआई, गुवाहाटी; श्री ध्रुव मंडलम शेषाद्री, संयुक्त आयुक्त, पुणे सीमा शुल्क; श्री श्रीजीत एम, उपायुक्त, तिरुवनंतपुरम जीएसटी; श्री स्पेंसर मर्विन माइलीम, उपायुक्त, शिलांग जीएसटी; श्री श्री हरि शंकर पी, उपायुक्त, चेन्नई बाहरी जीएसटी; श्री उत्कर्ष बीर बहादुर सिंह, उपायुक्त, मुंबई जीएसटी; श्री अमित कुमार सिंह, उपायुक्त, मुंबई सीमा शुल्क क्षेत्र II; श्री अभय जमदग्नि, वरिष्ठ खुफिया अधिकारी, डीजीआरआई, दिल्ली क्षेत्रीय इकाई; श्री शिलादित्य मैत्रा, वरिष्ठ खुफिया अधिकारी, डीजीआरआई, कोलकाता क्षेत्रीय इकाई; श्री ए. वेंकटेशन, खुफिया अधिकारी, डीजीआरआई, कोचीन क्षेत्रीय इकाई; श्री रमेकबल रॉय, खुफिया अधिकारी, डीजीआरआई गुवाहाटी जोनल यूनिट; श्री श्याम कुमार सिंह, खुफिया अधिकारी, डीजीआरआई, आइजोल क्षेत्रीय इकाई; श्री ए. विक्रम, निवारक अधिकारी, चेन्नई सीमा शुल्क; श्री जय भारत रेड्डी, निवारक अधिकारी, चेन्नई सीमा शुल्क; श्री एस. अब्दुल नासिर, अधीक्षक, चेन्नई सीमा शुल्क और श्री के. सी. अजय कुमार, स्किपर, चेन्नई सीमा शुल्क।

 

एमजी/एएम/एएस