उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने बी20 इंडोनेशिया ग्लोबल डायलॉग पर सम्मेलन की मेजबानी की

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने आज नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ साझेदारी में बी20 इंडोनेशिया ग्लोबल डायलॉग पर सम्मेलन की मेजबानी की। इसका उद्देश्य भारतीय उद्योग के दृष्टिकोण को बी20 इंडोनेशिया की नीतिगत सिफारिशों के समरूप बनाना है। यह समारोह बी20 इडोनेशिया की नीतिगत सिफोरिशों में भारतीय उद्योग के दृष्टिकोण का सही प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए एक संवाद का मंच प्रदान करेगा।

 

बिजनेस 20 (बी20), 2010 में गठित, वैश्विक व्यापार समुदाय के साथ आधिकारिक जी20 संवाद का मंच है। बी20 का उद्देश्य आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक रोटेटिंग अध्यक्ष द्वारा प्राथमिकताओं पर ठोस कार्रवाई योग्य नीतिगत सिफारिशें देना है।

इंडोनेशिया के 20 से अधिक व्यापार प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया जिसमें इंडोनेशियाई चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (काडिन) के अध्यक्ष श्री एम अरस्जाद रासजीद पी.एम, बी20 इंडोनेशिया की अध्यक्ष सुश्री शिंटा विद्जाजाकामदानी के साथ-साथ भारत में इंडोनेशियाई राजदूत महामहिम इना एच.कृष्णामूर्ति भी शामिल थीं।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने मन की बात पर आधारित पत्रिका साझा की

भारत सरकार का प्रतिनिधित्व जी20 में भारत के शेरपा श्री अमिताभ कांत, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव श्री अनुराग जैन और डीपीआईआईटी और अन्य संबंधित मंत्रालयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

 

वहीं भारतीय उद्योग का प्रतिनिधित्व कई बिजनेस लीडर्स ने किया जिनमें श्री चंद्रजीत बनर्जी, महानिदेशक, सीआईआई; डॉ. नौशाद फोर्ब्स, पूर्व अध्यक्ष, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और श्री दीपक बागला, एमडी और सीईओ, इन्वेस्ट इंडिया शामिल हैं।

उद्घाटन और परिचयात्मक संबोधन के बाद (i) व्यापार और निवेश (ii) ऊर्जा, स्थिरता और जलवायु (iii) डिजिटलीकरण और (iv) वित्त और बुनियादी ढांचे पर चर्चा आयोजित की गई, जहां बी20 इंडोनेशिया के दृष्टिकोण के बाद भारतीय उद्योग और भारत सरकार के दृष्टिकोण पर बात हुई।

यह भी पढ़ें :   बाल दिवस 14 नवम्‍बर पर देश में पहली बार राजस्‍थान विधान सभा में होगा बाल सत्र विधान सभा अध्‍यक्ष की पहल से बच्‍चे बैठेंगे विधान सभा में पूछेंगे प्रश्‍न और सदन में करेंगे बहस बच्‍चे बनेंगे अध्‍यक्ष, मुख्‍यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष

जी20 19 देशों+ यूरोपीय संघ का एक समूह है, जो एक साथ वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत और दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। G20 के सदस्य अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, और यूरोपीय संघ हैं। इंडोनेशिया वर्तमान में जी20 की अध्यक्षता कर रहा है।

वार्ता 13-14 नवंबर 2022 को इंडोनेशिया में होने वाले बी20 फाइनल शिखर सम्मेलन का भी मार्ग प्रशस्त करेगी।

*****

एमजी/एएम/पीके/डीए