मतदाता शिक्षण एवं जागरूकता से संबंधित सर्वश्रेष्ठ अभियान के लिए राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार-2022

भारत निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2022 के दौरान मतदाता शिक्षण एवं जागरूकता से संबंधित सर्वश्रेष्ठ अभियान के लिए राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार हेतु मीडिया हाउसों से प्रविष्टियां आमंत्रित की है। प्रिंट मीडिया, टेलीविजन (इलेक्ट्रॉनिक), रेडियो (इलेक्ट्रॉनिक) और ऑनलाइन (इंटरनेट)/सोशल मीडिया के लिए चार पुरस्कार होंगे।

इन पुरस्कारों का उद्देश्य सुगम चुनावों के बारे में जागरूकता पैदा करके, चुनावी प्रक्रिया के बारे में लोगों को शिक्षित करके और मतदान तथा पंजीकरण की प्रासंगिकता एवं महत्व के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाकर चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देने में मीडिया हाउसों के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देना है।

यह भी पढ़ें :   श्री अर्जुन मुंडा ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड के खूंटी जिले में योग महोत्सव समारोह का नेतृत्व किया

ये पुरस्कार एक प्रशस्ति पत्र, पट्टिका और नकद पुरस्कार के रूप में होंगे और राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी, 2023) के अवसर पर प्रदान किए जायेंगे।

मानदंड   

जूरी का मूल्यांकन निम्नलिखित मानदंडों पर आधारित होगा:

प्रविष्टि की शर्तें

प्रविष्टियां प्रासंगिक अवधि के दौरान प्रकाशित या प्रसारित (ब्रॉडकास्ट / टेलीकास्ट) होनी चाहिए।

प्रिंट मीडिया की प्रविष्टियों में शामिल होना चाहिए:

       1.  प्रासंगिक अवधि के दौरान किए गए कार्यों का सारांश, जिसमें शामिल होना चाहिए:

यह भी पढ़ें :   पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के निधन पर  शोकाभिव्यक्ति

प्रसारण टेलीविजन (इलेक्ट्रॉनिक) और रेडियो (इलेक्ट्रॉनिक) की प्रविष्टियों में शामिल होना चाहिए:

ऑनलाइन (इंटरनेट)/सोशल मीडिया की प्रविष्टियों में शामिल होना चाहिए:

महत्वपूर्ण

श्री लव कुश यादव, अवर सचिव (संचार)

भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोक रोड, नई दिल्ली 110001

ईमेल: [email protected]

फोन नंबर: 011-23052033

ये पुरस्कार निम्नलिखित चार श्रेणियों में दिए जायेंगे:

ऐसी सभी संस्तुतियां/प्रस्तुतियां भारत निर्वाचन आयोग के पास 30 नवंबर, 2022 तक अवश्य पहुंच जानी चाहिए।

****

एमजी / एएम / आर / डीए