जनजातीय कार्य मंत्रालय ने विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से विशेष अभियान 2.0 चलाया

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान 2.0 के तहत नई दिल्ली में संसद मार्ग पर जीवन तारा भवन और राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान में जनजातीय कार्य मंत्रालय के कई कार्यालयों और संभागों का निरीक्षण किया। केंद्र सरकार 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 तक बाहरी कार्यालयों, संबंधित/अधीनस्थ कार्यालयों में विशेष अभियान चला रही है।

 

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों के अपने दौरे के दौरान अभियान के तहत की गई विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा भी की।

 

जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव, श्री अनिल कुमार झा और जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।

यह भी पढ़ें :   रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के संदर्भ में नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित हुये

जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव ने जीवन तारा भवन में मंत्रालय के अधीनस्थ संभागीय कार्यालयों और राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का दौरा किया।

 

सचिव ने पुराने अभिलेखों को छंटाई की प्रक्रिया और मंत्रालय द्वारा किए जा रहे डिजिटलीकरण अभ्यास की समीक्षा की। उन्होंने अभिलेख कक्ष का निरीक्षण किया और आधिकारिक प्रक्रियाओं के अनुसार फाइलों और अभिलेखों की छंटाई की जांच की।

अभियान का उद्देश्य कार्यालयों में साफ-सफाई और लंबित शिकायतों, वीआईपी संदर्भ और संसदीय मुद्दों को कम करना है।

यह भी पढ़ें :   जेलों में सुरक्षा उपकरण एवं एम्बुलेंस खरीद के लिए 7 करोड़ 29 लाख के अतिरिक्त प्रावधान को मंजूरी

 

 

यह अभियान 300 से अधिक परिसरों में चलाया गया जिसमें देश भर में फैले संलग्न कार्यालय, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय शामिल थे।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के आदिवासी छात्रों ने सफाई पहल में सक्रिय रूप से भाग लिया।
  
 

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने हमेशा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वच्छ और साफ – सुथरा कार्य वातावरण प्रदान करने पर जोर दिया है। जागरूकता अभियान का उद्देश्य सरकारी विभागों में स्वच्छता और सरकारी अधिकारियों को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाना है।

***

एमजी/एएम/केसीवी/एसएस