न्याय विभाग ने अपने सभी परिसरों में स्वच्छता के लिये विशेष अभियान 2.0 में भागीदारी की

न्याय विभाग ने जैसलमेर हाउस, नई दिल्ली स्थित अपने परिसरों में विशेष अभियान 2.0 के तहत स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। विभाग ने अभियान की शुरूआत के दिन, यानी दो अक्टूबर, 2022 से ही हिस्सा लेना आरंभ कर दिया था। स्वच्छता अभियान की तैयारी 14 से 30 सितंबर, 2022 तक चली, जिसके दौरान स्थान की साफ-सफाई की गई। इसके अलावा अभियान की तैयारी के दौरान विभिन्न विषयों के लंबित मामलों की पहचान की गई। अभियान का ध्येय विभाग के तहत आने वाले दफ्तरों में जगह साफ करके उसे उपयोग लायक बनाना तथा कार्यस्थल के अनुभव को सुखद बनाना था।

न्याय विभाग, जैसलमेर हाउस, नई दिल्ली में सम्बंधित प्रभागीय प्रमुखों के कार्यालयों में चिह्नित स्थानों के बाहर और भीतर सफाई अभियान चलाया गया। सचिव (न्याय) श्री एसकेजी रहते ने नियमित समीक्षा बैठकें कीं, जिनमें विशेष अभियान 2.0 के तहत चलने वाली गतिविधियां का जायजा लिया गया।

 

डिजिटल इंडिया के तहत न्याय विभाग ने दस्ती दस्तावेजों को स्कैन किया, जिनका डिजिटलीकरण किया जाना था, ताकि ई-ऑफिस पोर्टल पर उन्हें रखा जा सके। पुरानी दस्ती फाइलों को भी स्कैन किया गया। यह कार्य दो अक्टूबर, 2022 से ही शुरू कर दिया गया था। निर्धारित लक्ष्य के तहत 31 अक्टूबर, 2022 तक 4,50,000 पन्नों को स्कैन किया जा चुका था। इसके कारण आंकड़ों और ब्योरे को डिजिटल रूप से कारगर व तेजी के साथ देखा जा सकता है।

राष्ट्रीय न्याय अकादमी, भोपाल और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने न्याय विभाग के साथ मिलकर अपने-अपने कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया। नालसा के मार्गनिर्देशन में दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य में लगे कामगारों के लिये कानून जागरूकता कार्यक्रम चलाये। इन स्थानों में प्रगति मैदान, झिलमिल कॉलोनी, शाहदरा आदि शामिल थे। कानून के बारे में जानकारी देने के लिये छोटे-छोटे केंद्र बनाये गये, ताकि विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 के तहत मजदूरों की शिकायतों का समाधान किया जा सके।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री 10 अगस्त को उज्ज्वला योजना 2.0 का शुभारंभ करेंगे

कानूनी सहायता सलाहकारों और स्वयंसेवियों को निर्माण मजदूरों तथा आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने की जिम्मेदारी दी गई थी। कानूनी सहायता सम्बंधी सूचना पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया तथा लोगों से आग्रह किया गया कि वे नालसा एप्प डाउनलोड कर लें। लोगों को चौबीसों घंटे चलने वाले डीएसएलएसए के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1516 के बारे में भी जानकारी दी गई।

विशेष अभियान 2.0 के दौरान विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने 28 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली के जैसलमेर हाउस स्थित न्याय विभाग के सभी सेक्शनों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों व स्टाफ से बातचीत की। नई दिल्ली के जैसलमेर हाउस स्थित न्याय विभाग का दौरा करने के समय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने टेली-लॉ सर्विस के लाभार्थियों तथा न्याय विभाग द्वारा साइबर अपराध पर आयोजित 11वें राष्ट्रीय वेबीनार के प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की।

यह भी पढ़ें :   कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- 281वां दिन

            

 

स्वच्छता गतिविधियों पर जोर देने के साथ-साथ विशेष अभियान 2.0 का ध्येय प्रशासनिक मामलों में लंबित विषयों का निपटारा भी शामिल है, जैसे वीआईपी संदर्भ, पीएमओ संदर्भ, मंत्रिमंडलीय विषय, लोक शिकायतें, आदि। अभियान अविधि के दौरान लक्ष्य था कि पुरानी फाइलों/रिकॉर्डों की समीक्षा करना तथा उनका निस्तारण करना। जिन पुराने और बेकार उपकरणों/फर्नीचर की मरम्मत करके उनका उपयोग नहीं किया जा सकता था, उन्हें हटाकर जगह बनाई गई। इससे जगह साफ-सुथरी हो गई और पुरानी चीजों के निस्तारण से आय भी हुई। अभियान की तैयारी के दौरान जिन चीजों की पहचान की गई थी, उनका निस्तारण 31 अक्टूबर, 2022 तक पूरी तरह कर लिया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन 2014 में आरंभ हुआ था, ताकि लोगों के व्यवहार में बदलाव लाया जाये। यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि थी, जिन्होंने शुचिता को जीवन का अंग माना था। बाद में, सभी सरकारी विभागों और मंत्रालयों में 2021 में लंबित मामलों के निस्तारण तथा स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया गया। पिछले वर्ष के दौरान इस अभियान की सफलता के बाद, यह तय किया गया गया कि केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों, सम्बद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों में विशेष अभियान 2.0 चलाया जाये। यह अभियान प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की परिकल्पना के अनुरूप दो अक्टूबर, 2022 से 32 अक्टूबर, 2022 तक चलाया गया।

********

एमजी/एएम/एकेपी