श्रम ब्यूरो में विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

श्रम ब्यूरो और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने लंबित मामलों के निपटान के लिए 2 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्य रूप से जो कार्य पूरे किये गए, उनमें लंबित मामलों के निस्तारण, छंटाई करने के लिए पुराने अभिलेखों की पहचान (रिकॉर्ड प्रबंधन) और स्वच्छता अभियानों पर खास तौर पर ध्यान दिया गया।

यह भी पढ़ें :   सवाल यह है कि सलमान खुर्शीद ने किस मानसिकता से हिंदुस्तान के विदेश मंत्री की भूमिका निभाई?

विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 (2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022) के तहत कबाड़ में पड़ी पुरानी वस्तुओं का निस्तारण किया गया है। लगभग 1094 वर्ग फुट क्षेत्र को कचरा व कबाड़ मुक्त कर दिया गया है और कबाड़ के निपटान से 3,26,000 रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है। श्रम ब्यूरो ने विशेष अभियान 2.0 के दौरान वहां मौजूद कुल 2943 फाइलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 2828 फिजिकल फाइलों/अभिलेखों की पहचान छंटाई के लिए की गई है। श्रम ब्यूरो और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा विशेष अभियान के दौरान नौ स्वच्छता अभियान चलाए गए हैं।

यह भी पढ़ें :   प्रदेश में बाहर से आने वाले यात्रियों को आगमन से पूर्व वेब पोटर्ल पर सूचनाएं अपलोड करना अनिवार्य-गृह विभाग

विशेष अभियान 2.0 के दौरान की तस्वीरें (2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022)

 

*****

एमजी/एएम/एनके/एसएस