केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि विशेष अभियान 2.0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने की परिकल्पना को साकार करने में अत्यधिक सफल रहा

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि विशेष अभियान 2.0 स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना को साकार करने में अत्यधिक सफल रहा है।

2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 तक महीने भर के राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान 2.0 के आयोजन के परिणामों और सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस अभियान के दौरान कबाड़ के निस्तारण से 364 करोड़ रुपये की कमाई और 88.05 लाख वर्ग फुट से अधिक जगह खाली करायी गयी।

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्वच्छता अभियान स्थलों की दृष्टि से 2021 के विशेष अभियान से विशेष अभियान 2.0 लगभग 15 गुना बड़ा था। उन्होंने कहा कि 99633 अभियान स्थलों में स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। इस दौरान 54.5 लाख फाइलों की समीक्षा की गई, 436,855 लोक शिकायतों का निवारण किया गया, 8734 सांसदों के संदर्भों का उत्तर दिया गया और 2 से 25 अक्टूबर, 2022 की अवधि में 883 नियमों को आसान बनाया गया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विशेष अभियान पूरे सरकारी दृष्टिकोण का एक आदर्श उदाहरण था और इससे भी आगे बढ़कर विदेशी मिशनों ने भी महीने भर चले इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि विभागों/मंत्रालयों ने 2 से 31 अक्टूबर, 2022 तक महीने भर चले इस अभियान अवधि में भारत के सुदूर इलाकों सहित संबद्ध/अधीनस्थ/क्षेत्रीय कार्यालयों पर विशेष ध्यान दिया है।

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव श्री वी. श्रीनिवास द्वारा विशेष अभियान 2.0 के बारे में विस्तृत प्रस्तुति के अलावा पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव डॉ. संजीव रंजन, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री विनय कुमार त्रिपाठी, दूरसंचार विभाग के सचिव के. राजारमन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, श्री चंद्रशेखर और केन्द्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड-सीबीआईसी के अध्यक्ष, श्री विवेक जौहरी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया।

यह भी पढ़ें :   Rajasthan : आखिर बढ़ ही गए- पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारियों ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री के शब्दों से प्रेरणा ली है। उन्होंने कहा, “इस तरह के प्रयास न केवल अभिनव और प्रशंसनीय हैं बल्कि सबसे महत्वपूर्ण रूप से हमें अपने आसपास और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के हमारे मौलिक नागरिक कर्तव्य की याद दिलाते हैं।”

विशेष अभियान 2.0 2 से 31 अक्टूबर, 2022 को मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार शुरू किया गया था। इस विशेष अभियान 2.0 के अंतर्गत कार्यालयों में स्वच्छता के लिए और लंबित संदर्भों के निपटान के लिए, मंत्रालयों/विभागों को सम्मिलित करने पर विशेष ध्यान देने के लिए /अधीनस्थ/क्षेत्रीय कार्यालय, देश के दूरस्थ भागों में स्थित कार्यालयों को भी शामिल किया गया। 2 से 31 अक्टूबर, 2022 की अवधि में विशेष अभियान 2.0 दूरस्थ बाहरी कार्यालयों, विदेशी मिशनों और कार्यालयों, संलग्न और अधीनस्थ कार्यालयों में लागू किया गया है। अभियान स्थलों में द्रास से कन्या कुमारी तक और बीकानेर से ईटानगर तक केंद्र सरकार के कार्यालय शामिल थे। इसके अलावा विदेशों में सभी भारतीय मिशनों ने विशेष अभियान 2.0 को उत्साह के साथ संचालित किया।

विशेष अभियान 2.0, आकार और पैमाने में समग्र था, जिसमें हजारों अधिकारियों और नागरिकों की व्यापक भागीदारी देखी गई, जिन्होंने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता के लिए एक आंदोलन चलाया। कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों ने कार्यान्वयन में नेतृत्व और मार्गदर्शन प्रदान करने वाले विशेष अभियान 2.0 में भाग लिया।

यह भी पढ़ें :   कॉप-19 सीआईटीईएस: भारत के हस्तशिल्प निर्यातकों को बड़ी राहत

डाक विभाग ने 24000 डाकघरों में स्वच्छता अभियान चलाया है, रेल मंत्रालय ने 9374 रेलवे स्टेशनों में, रक्षा विभाग ने 5922 अभियान स्थलों में और गृह मंत्रालय ने 11559 अभियान स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया है। 16 मंत्रालयों/विभागों ने 1000 से अधिक अभियान स्थलों में विशेष अभियान 2.0 का संचालन किया है, 31 मंत्रालयों/विभागों ने 100 से अधिक अभियान स्थलों में विशेष अभियान 2.0 में आयोजित किया था।

विशेष अभियान 2.0 की प्रगति की निगरानी एक समर्पित पोर्टल www.pgportal.gov.in/scdpm22 पर दैनिक आधार पर की गई। सभी मंत्रालयों/विभागों में 215 नोडल अधिकारी/उप-नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए। भारत सरकार के सचिवों द्वारा साप्ताहिक आधार पर विशेष अभियान 2.0 की समीक्षा की गई। विशेष अभियान 2.0 की प्रगति को सोशल मीडिया में व्यापक रूप से मंत्रालयों/विभागों द्वारा 67,000 से अधिक सोशल मीडिया ट्वीट्स के साथ सूचित किया गया है। मंत्रालयों/विभागों द्वारा 127 पीआईबी वक्तव्य जारी किए गए।

नागरिकों और सरकार को एक साथ लाने के लिए एक नागरिक केंद्रित आंदोलन के रूप में विशेष अभियान 2.0 के संचालन में 300 से अधिक सर्वोत्तम अभ्यास मंत्रालयों / विभागों द्वारा एक सौंदर्यपूर्ण रूप से सुखद कार्य वातावरण बनाने की सूचना दी गई थी।

विशेष अभियान 2.0 में उभरी सर्वोत्तम प्रथाओं में से निम्नलिखित का उल्लेख किया गया है:

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने उन सभी अधिकारियों और संस्थानों को बधाई दी, जिन्होंने विशेष अभियान 2.0 के तहत स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के सरकार के घोषित उद्देश्य को पूरा करने के लिए अथक प्रयास किया।

एमजी/एएम/एमकेएस/डीके