राजा राममोहन राय के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका का दो दिवसीय मोहक मंचन आज कर्तव्य पथ पर संपन्न हुआ

विशेषतायें:

आधुनिक भारतीय समाज के जनक माने जाने वाले राजा राममोहन राय के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका का दो दिवसीय मोहक और भव्य प्रदर्शन आज पूरा हो गया। नृत्य-नाटिका का आयोजन कर्तव्य पथ और इंडिया गेट (सेंट्रल विस्टा) पर किया गया था। इसका शीर्षक ‘युगपुरुष राजा राममोहन राय’ और विषयवस्तु नारी सम्मान था। इसका प्रबंधन संस्कृति मंत्रालय के राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान ने किया था।

नृत्य-नाटिका ने बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित किया। दर्शकों ने मंचन और पात्रों के रंगारंग प्रदर्शन का भरपूर आनन्द उठाया।

Carrying forward the year-long commemoration of Raja Rammohun Roy’s birth anniversary, ‘Yugpurush’ was a theatrical dance performance on the ideals of Rammohun Roy. #AmritMahotsav #Yugpurush (2/2)

यह भी पढ़ें :   वॉयरलेस प्‍लानिंग एंड कॉडिनेशन विंग (डब्ल्यूपीसी) दूरसंचार विभाग ने वर्ष 2022 के लिए चेन्नई, नई दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता केंद्रों पर आरटीआर (एयरो) परीक्षा कार्यक्रम जारी किया

 

आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में राजा राममोहन राय की 250वीं जन्म-जयंती के अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने 22 मई, 2022 को साल भर चलने वाले इस समारोह का शुभारंभ किया था।

यह श्रव्य-दृश्य प्रस्तुतिकरण एक अभियान का भी हिस्सा है, जिसके अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हर सप्ताह सेंट्रल विस्टा में किया जायेगा। नृत्य-नाटिका का निर्देशन जाने-माने कोरियोग्राफर निलय सेनगुप्ता कर रहे हैं और इसमें 40 कलाकार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :   समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के 8 साल के उपलब्धियों का लेखा- जोखा

 

राजा राममोहन राय के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका दर्शकों को उनके महान कृत्यों, उच्च आदर्शों और उनके जीवन-दर्शन को बहुत करीब से परिचित करायेगी। प्रदर्शन सायं छह बजे आरंभ होगा तथा प्रवेश सभी लोगों के लिये पूरी तरह निशुल्क है।

राजा राममोहन राय 22 मई, 1772 को राधानगर, बंगाल में पैदा हुये थे। उन्होंने भारत के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। वे ब्रह्म-समाज के संस्थापक थे और उन्होंने हमेशा आधुनिक व वैज्ञानिक सोच-समझ को प्रोत्साहित किया।

***********

एमजी/एएम/एकेपी