संस्कृति मंत्रालय के स्वायत्त निकायों द्वारा इंडिया गेट पर आयोजित रंगारंग और उमंग भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम आज सम्पन्न

मुख्य विशेषतायें:

संस्कृति मंत्रालय के तीन प्रमुख स्वायत्त निकायों ने 12 और 13 नवंबर को इंडिया गेट के लॉन्स पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जो आज सम्पन्न हो गया। इनमें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का नुक्कड़ नाटक, संगीत नाटक अकादमी की संगीत-मंडली का प्रदर्शन और ललित कला अकादमी की ‘पोर्ट्रेट-पेंटिंग’ शामिल थी।

यह सांस्कृतिक प्रदर्शन कालांजलि नामक अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत सेंट्रल विस्टा पर हर सप्ताह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को मद्देनजर रखते हुये, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय “आजादी का अमृत महोत्सव” मना रहा है और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय देश का प्रमुख नाट्य-कला संस्थान होने के नाते वर्ष भर इस समारोह में हिस्सा ले रहा है। इसी क्रम में संस्थान कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। आयोजित होने वाले प्रमुख श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों में “ईच वन सेव वन,” साइबर सुरक्षा तथा अन्य कार्यक्रमों, जैसे रक्त-दान जैसे सामाजिक मुद्दों के कार्यक्रमों ने लोगों को जागरूक बनाया। नाटक का उद्देश्य लोगों को विभिन्न मुद्दों, जैसे ऑनलाइन ठगी, सुरक्षा उपाय और कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देना था।

यह भी पढ़ें :   आर्द्रभूमि के संरक्षण के लिए लोगों की भागीदारी और समग्र दृष्टिकोण महत्वपूर्ण: डीजी, एनएमसीजी

संगीत नाटक अकादमी ने आज मृदंगम् कलाकार श्री पी. वेत्री बूपथी और उनके दल ‘रुद्राक्षम’ के कला-प्रदर्शन का आयोजन किया।

संगीत नाटक अकादमी ने एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया, जिसके तहत श्री रामवीर जोगी और उनके दल ने 12 नवंबर को बीन वादन का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि बीन संगीत की एक ऐसी विधा है, जिसका अभ्यास प्राचीन काल से हो रहा है। भारत में इसे कई नामों से पुकारा जाता है, जैसे ‘तुम्बी,’ ‘नागसर,’ ‘संपेरा बांसुरी,’ ‘नागस्वरम्’ और ‘माहुदी;’ और वादक को ‘बीन जोगी’ के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें :   श्री हरदीप सिंह पुरी ने 14वें शहरी गतिशीलता सम्मेलन 2021 का उद्घाटन किया

ललित कला अकादमी ने भी ‘पोर्ट्रेट पेंटिंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 10 चित्रकारों ने पेंसिल स्केचिंग, चारकोल स्केचिंग और वॉटर कलर जैसी विभिन्न पेंटिंगें बनाईं।

संस्कृति मंत्रालय महात्मा गांधी, गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर और राजा राममोहन राय की स्मृति में इंडिया गेट पर कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करता रहा है। ये कार्यक्रम कई सामाजिक मुद्दों और विषयों से जुड़े हैं, जिनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी पर कार्यक्रम से लेकर महिला सशक्तिकरण और साइबर अपराध पर कार्यक्रम शामिल हैं। नये भारत की उभरती तस्वीर देखने के लिये सभी का कार्यक्रम में स्वागत किया गया। इसका प्रवेश बिलकुल निशुल्क रहा।

******

 

एमजी/एएम/एकेपी/डीवी