राष्ट्रपति ने खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 प्रदान किए

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (30 नवंबर, 2022) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 प्रदान किए। इन पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2022; द्रोणाचार्य पुरस्कार-2022; अर्जुन पुरस्कार-2022; ध्यानचंद पुरस्कार-2022; तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2021; राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2022; और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2022 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :   संस्कृति मंत्रालय द्वारा शिमला में 16 से 18 जून तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में भारत सहित 15 देशों की साहित्यिक हस्तियां भाग ले रही हैं

खेल और साहसिक पुरस्कार की सूची यहां संलग्न है –

***

एमजी/एएम/आर/डीके-