राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय खेल और साहसिक कार्य पुरस्कार 2022 प्रदान किये

प्रमुख बिंदुः

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 (मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2022, द्रोणाचार्य पुरस्कार-2022, अर्जुन पुरस्कार-2022, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2022 और तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार-2022) प्रदान किये।

इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, युवा कार्यक्रम और खेल राज्यमंत्री श्री निशीथ प्रामाणिक, जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम मंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सरूता, विदेश एवं शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्य मंत्री श्री शांतनु ठाकुर, सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एएम खानविल्कर तथा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, ध्यान चंद जीवन पर्यंत उपलब्धि पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी और तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार की चयन समिति के अध्यक्ष, खेल विभाग की सचिव श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी, युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव श्रीमती मीता राजीव लोचन तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :   आरईसी लिमिटेड और जे-पाल साउथ एशिया ने डाटा-शेयरिंग समझौता किया

इस वर्ष राष्ट्रीय खेल और साहसिक कार्य पुरस्कार, 2022 में कुल 44 पुरस्कार प्रदान किये गये। अधिकतर पुरस्कृत एथलीटों को युवा कार्य मंत्रालय के खेल विभाग, भारतीय खेल प्राधिकरण, टार्गेटेड ओल्मपिक पोडियम योजना और खेलो इंडिया योजना द्वारा कई महीनों से समर्थन दिया जा रहा था। दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल इस वर्ष प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। शरत दिसंबर 2019 से टीओपी योजना का हिस्सा रहे हैं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अवसंरचनात्मक व उपकरण आधारित प्रशिक्षण दिया गया है। इस वर्ष ओलम्पिक खेलों, पैरालिम्पिक खेलों और डेफलिम्पिक्स खेलों में हिस्सा लेने वाले 25 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किये गये। भारत सरकार की प्रमुख योजना खेलो इंडिया योजना ने भी इन प्रतिभाशाली युवाओं को उभारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योजना ने उन्हें मैदानी स्तर से उठाकर शिखर तक पहुंचाया है। इस सायं जो अन्य पुरस्कार प्रदान किये गये, उनमें द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यान चंद जीवन पर्यंत खेल उपलब्धि पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी और तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :   खादी को 60 नए डिजाइनों के साथ आधुनिकता मिलेगी

पुरस्कृत खिलाड़ियों के विवरण के लिये कृपया क्लिक करें

 

सम्बंधित लिंक

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1875896

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1878293

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1879814

*******

एमजी/एएम/एकेपी