भारत के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज लगभग 37 करोड़ तक पहुँचा

कोविड-19 टीकाकरण पर अपडेट- 174वां दिन

भारत के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज लगभग 37 करोड़ तक पहुँचा

आज शाम 7 बजे तक 36.08 लाख से अधिक लोगों को टीके की खुराक दी गई

18 से 44 आयु वर्ग में अब तक 11.15 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई

भारत में कोविड टीकाकरण का कुल कवरेज आज शाम 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार लगभग 37 करोड़ (36,85,76,352) तक पहुंच गया। कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए सुलभ बनाने के नए चरण की शुरुआत 21 जून से हुई थी। आज शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 36.08 लाख (36,08,940) से अधिक लोगों को टीके की खुराक लगाई गई।

आज 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 17,93,389 लाभार्थियों ने कोविड-19 टीके पहली तथा 1,71,647 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक लगवाई है। तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 37 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेश में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के कुल 10,82,14,937 लोगों को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है और 33,70,920 लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। आठ राज्यों उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशराजस्थानतमिलनाडुबिहारगुजरातकर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18 से 44 आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की 50 लाख से ज्यादा पहली खुराक दे दी है। साथ ही आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़दिल्लीहरियाणाझारखंड, केरल, तेलंगानाहिमाचल प्रदेशओडिशापंजाबउत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों ने कोविड टीके की पहली खुराक लगवाई है।

नीचे दी गई तालिका 18 से 44 वर्ष के आयु समूह के लोगों को अब तक दी गई खुराक की जानकारी है:

 

क्रम संख्या राज्य पहली खुराक दूसरी खुराक
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 58404 42
2 आंध्र प्रदेश 2256394 31536
3 अरुणाचल प्रदेश 280776 124
4 असम 2779655 147527
5 बिहार 6501236 112352
6 चंडीगढ़ 219832 704
7 छत्तीसगढ़ 2930680 79746
8 दादर और नगर हवेली 177652 106
9 दमन और दीव 153824 567
10 दिल्ली 3082420 192150
11 गोवा 404991 8219
12 गुजरात 8121741 243007
13 हरियाणा 3528685 142126
14 हिमाचल प्रदेश 1195441 1844
15 जम्मू और कश्मीर 1081820 38531
16 झारखंड 2582878 79862
17 कर्नाटक 7701950 191838
18 केरल 2153471 104758
19 लद्दाख 82702 4
20 लक्षद्वीप 23257 40
21 मध्य प्रदेश 9856207 433666
22 महाराष्ट्र 8032835 343572
23 मणिपुर 305972 502
24 मेघालय 301936 117
25 मिजोरम 303579 287
26 नगालैंड 258441 189
27 ओडिशा 3570610 173011
28 पुडुचेरी 201606 746
29 पंजाब 1909628 38639
30 राजस्थान 8007874 138280
31 सिक्किम 257755 57
32 तमिलनाडु 6145252 183152
33 तेलंगाना 4501294 146551
34 त्रिपुरा 885925 13801
35 उत्तर प्रदेश 11998701 292646
36 उत्तराखंड 1594153 39689
37 पश्चिम बंगाल 4765360 190932
  कुल 108214937 3370920