केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा, प्रशासनिक सुधारों का उद्देश्य अधिक दक्षता, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन एवं जवाबदेही को प्रोत्साहित करना और विवेक के दायरे को कम करना है

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी; राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान; राज्य मंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रशासनिक सुधार एक सतत प्रक्रिया है और सरकार “न्यूनतम सरकार- अधिकतम शासन” का पालन करती है। आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने कहा, सरकार समय-समय पर प्रशासनिक सुधार लाती है, ताकि अधिक दक्षता, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन, जवाबदेही को प्रोत्साहित किया जा सके और विवेक के दायरे को कम किया जा सके। कुछ प्रमुख कदम इस प्रकार हैं:
*****
एमजी/एएम/एसटी/एसएस