राज्यों और केन्द्रे शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्धकता

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीकों को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

यह भी पढ़ें :   राज्य में ऊष्ट्र कल्याण शिविरों का आगाज, रेबारियों के डेरों में पहुंच किया उपचार

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें :   पहचाने गए नए को-डोपेंट बेहतर कार्य करने वाले और अधिक स्थिर सोलर सेल बना सकते हैं

वैक्सीन की खुराकें

(1 सितंबर, 2021 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

64,51,07,160

शेष वैक्सीन

5,21,37,660

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से वैक्सीन की 64.51 करोड़ से अधिक (64,51,07,160) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 5.21 करोड़ से अधिक (5,21,37,660) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

***

एमजी/एएम/एजे