भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 81.85 करोड़ से अधिक हुआ

पिछले 24 घंटों में 96,46,778 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 81.85 करोड़ (81,85,13,877) के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 80,35,135 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 

1,03,69,386

दूसरी खुराक

87,50,107

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 

1,83,46,016

दूसरी खुराक

1,45,66,593

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

33,12,97,757

दूसरी खुराक

6,26,66,347

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

15,20,67,152

दूसरी खुराक

7,00,70,609

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 

9,74,87,849

दूसरी खुराक

5,28,92,011

कुल

81,85,13,827

 

पिछले 24 घंटों में 34,469 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,27,49,574 हो गई है। 

यह भी पढ़ें :   सिरोही प्रभारी मंत्री ने प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का किया अवलोकन

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.75% है। 

 

 

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 86 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

 

पिछले 24 घंटे में 26,115 नए मरीज सामने आए हैं। 

  

वर्तमान में 3,09,575 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.92% हैं। 

 

 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,13,951 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 55.50 करोड़ (55,50,35,717) जांच की गई हैं। 

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से प्रेरित होकर तथा 'नीली क्रांति' लाने के उद्देश्‍य से प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (टीडीबी-डीएसटी) ने अपनी पहली एक्‍वाकल्‍चर परियोजना का समर्थन किया

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.08 प्रतिशत है जो पिछले 88 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.85 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 22 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 105 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। 

 

एमजी/एएम/एजे