भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 91 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया

पिछले 24 घंटों में 72,51,419 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 91 करोड़ (91,54,65,826) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 88,75,020 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 

1,03,74,089

दूसरी खुराक

89,46,803

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 

1,83,55,901

दूसरी खुराक

1,51,44,069

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

37,03,90,293

दूसरी खुराक

9,06,64,628

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

16,19,93,955

दूसरी खुराक

7,93,41,865

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 

10,26,93,150

दूसरी खुराक

5,75,61,073

कुल

91,54,65,826

 

 

पिछले 24 घंटों में 29,639 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,31,50,886 हो गई है। 

यह भी पढ़ें :   ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में अभ्यास पिच ब्लैक 2022 में वायुसेना की भागीदारी

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.93% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है। 

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 100 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

पिछले 24 घंटे में 18,346 नए मरीज सामने आए हैं। 

  

 

वर्तमान में 2,52,902 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 201 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.75 प्रतिशत हैं। 

यह भी पढ़ें :   भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट/ऐप के माध्‍यम से ऑनलाइन बुकिंग होने वाले टिकटों की सीमा बढ़ाई

 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,41,642 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 57.53 करोड़ (57,53,94,042) जांच की गई हैं। 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.66 प्रतिशत है जो पिछले 102 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.61 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 36 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 119 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। 

 

एमजी/एएम/एजे