गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के 29 अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों की घोषणा

हर  साल  केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘जीवन को जोखिम में डालकर की गई असाधारण सराहनीय सेवा’ और ‘विशेष रूप से विशिष्ट सेवा के रिकॉर्ड’ के लिए अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उत्कृष्टता प्राप्त करने और उसे बनाए रखने के लिए राष्ट्रपति प्रशंसा प्रमाण पत्र और पदक पुरस्कार प्रदान करने पर विचार किया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।

इस वर्ष, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के 29 अधिकारियों/कर्मचारियों को ‘विशेष रूप से विशिष्ट सेवा के रिकॉर्ड’ के लिए राष्ट्रपति प्रशंसा प्रमाण पत्र और पदक पुरस्कार प्रदान करने के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने 30 जनवरी, 2022 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिये देशवासियों से उनके विचार और सुझाव आमंत्रित किये

इन अधिकारियों का चयन उनके संबंधित क्षेत्रों में वर्षों से उनके अनुकरणीय और दोष-रहित सेवा के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इस वर्ष चयनित पुरस्कार विजेताओं में प्रधान अपर महानिदेशक, अपर निदेशक, निदेशक, सहायक आयुक्त, अधीक्षक/वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, आसूचना अधिकारी, वरिष्ठ अनुवादक, प्रशासनिक अधिकारी और प्रधान हवलदार के रूप में कार्यरत अधिकारी शामिल हैं, जो वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में विभाग के प्रति लगातार प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें :   कृषि संकाय में छात्राओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर उन अधिकारियों की सूची उनके पदनाम और उनके वर्तमान कार्य स्थल के साथ नीचे दी गई है जिन्हें ‘विशेष रूप से विशिष्ट सेवा के रिकॉर्ड’ के लिए राष्ट्रपति प्रशंसा पत्र और पदक पुरस्कार प्रदान करने के लिए चुना गया है।

 

***

एमजी / एएम / एके/वाईबी