पर्यटन मंत्रालय ने भारत में ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप – आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक पहल, तैयार किया है: श्री जी. किशन रेड्डी

पर्यटन मंत्रालय ने ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाओं की पहचान की है और पर्यटन के इस विशिष्ट क्षेत्र के प्रचार और विकास के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। पर्यटन मंत्रालय ने भारत में ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप – आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक पहल, तैयार किया है, जिसे संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों, सभी राज्य सरकारों/संघ राज्य प्रदेशों के प्रशासन और इस उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ साझा किया है। रणनीतिक दस्तावेज निम्नलिखित प्रमुख स्तंभों को रेखांकित करता है:

यह भी पढ़ें :   केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अकादमिक योग्यताओं को पारस्परिक मान्यता देने के लिए भारत तथा यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के बीच हस्ताक्षरित समझौता-ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की

उपरोक्त के अलावा, ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) ने सूचित किया है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन (एसपीएमआरएम) योजना के तहत, इक्कीस घटकों को क्लस्टर विकास के लिए आवश्यक माना गया है और पर्यटन संवर्धन इन घटकों में से एक है।

यह जानकारी, पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

यह भी पढ़ें :   दुनिया आज मान रही है कि भारत आ गया है: श्री पीयूष गोयल

 

एमजी/एएम/जेके/एके