Forex Reserves : भारत का फॉरेक्स रिजर्व 39.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 631.92 अरब डॉलर पहुंचा

Forex Reserves : भारत का फॉरेक्स रिजर्व 39.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 631.92

अरब डॉलर पहुंचा

भारत का फॉरेक्स रिजर्व 39.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 631.92 अरब डॉलर पहुंचा, इससे पहले हफ्ते में आई थी गिरावट

25 फरवरी को खत्म हफ्ते में फॉरेन करेंसी एसेट्स 2.228 अरब डॉलर घट गया

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4 मार्च को खत्म हफ्ते में 39.40 करोड़ डॉलर बढ़कर 631.92 अरब डॉलर पहुंच गया है। RBI ने 4 मार्च को ये आंकड़े जारी किए हैं। इससे पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 1.425 अरब डॉलर की कमी आई थी। विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) के मायने दूसरी देशों की मुद्रा से है।

यह भी पढ़ें :   बीसी के नाम पर महिला ने ठगे 55 लाख, थाने पर एकत्रित हुई पीड़ित महिलाएं

RBI के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, फॉरेन करेंसी एसेट्स 63.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 565.466 अरब डॉलर पहुंच गया है।

25 फरवरी को खत्म हफ्ते में फॉरेन करेंसी एसेट्स 2.228 अरब डॉलर घट गया था। फॉरेन करेंसी एसेट्स में नॉन-डॉलर करेंसी जैसे यूरो, यूके का पाउंड, स्टर्लिंग और जापान का येन शामिल है।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने कर्नल (सेवानिवृत्त) एच. के. सचदेव की पत्नी श्रीमती उमा सचदेव से मुलाकात की

इसके साथ ही RBI ने गोल्ड रिजर्व का आंकड़ा भी जारी किया है। इस दौरान गोल्ड रिजर्व 14.70 करोड़ डॉलर घटकर 42.32 अरब डॉलर पर आ गया है।

IMF के साथ इंडिया के स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR)5.9 करोड़ डॉलर घटकर 18.981 अरब डॉलर पर आ गया है। IMF में भारत का रिजर्व पोजीशन 3.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.153 अरब रह गया है।