भारत में 675 दिनों में कोरोना के सबसे कम 36,168 सक्रिय मामले

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के केवल 2,503 नए मामले सामने आएं। यह अब तक के 680 दिनों में सबसे कम है

 

 

इसके साथ भारत में वर्तमान में 38,069 सक्रिय रोगी हैं और यह 675 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों के 0.08 प्रतिशत हैं।

 

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.72  प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 4,377 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,41,449 हो गई है।

 

यह भी पढ़ें :   आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने फ्रीडम 2 वॉक और साइकिल चैलेंज अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा की

 

 

पिछले 24 घंटों में कुल 5,32,232 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 77.90 करोड़ से अधिक (77,90,52,383) जांच की गई हैं।

 

साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई हैर। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.47 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.47 प्रतिशत है।

 

 

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 180.19 करोड़ (1,80,19,45,779) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,10,99,040 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

यह भी पढ़ें :   यूक्रेन में भारतीय नागरिकों/छात्रों के लिए चेतावनी (खारकीव)

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,04,02,647

दूसरी खुराक

99,84,784

प्रीकॉशन खुराक

43,11,566

 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,84,11,505

दूसरी खुराक

1,74,77,757

प्रीकॉशन खुराक

65,65,248

  15-18 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

5,58,92,605

दूसरी खुराक

3,38,83,880

 

 18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

55,33,47,902

दूसरी खुराक

45,54,94,388

 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

20,25,37,734

दूसरी खुराक

18,28,01,487

 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक

12,65,93,557

दूसरी खुराक

11,38,50,979

प्रीकॉशन खुराक

1,03,89,740

    प्रीकॉशन खुराक

2,12,66,554

कुल

 

1,80,19,45,779

 

*****

एमजी/एएम/एजे