जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति (एनआईएसटीएस), झारखंड में 2 अप्रैल, 2022 को अपना चौथा स्थापना दिवस मनाएगी

जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति ने चार वर्ष पहले जनजातीय विद्यार्थियों को उनके अपने वातावरण में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अपनी यात्रा शुरू की थी। एनईएसटीएस ने 2019 से अपनी छोटी यात्रा में, अब तक कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं और 391 नए स्कूलों को स्वीकृति दी है। 140 स्कूलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है और 123 स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है। जनजातीय कार्य मंत्रालय और एनईएसटीएस ने पुरानी योजना के अंतर्गत 2025 तक सभी 452 नए स्कूलों और निर्माणाधीन 67 स्कूलों के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इन स्कूलों में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी संबंधित राज्य के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-एनआईटी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी तथा एनईएसटी में अधिकारियों की समर्पित टीम द्वारा विकसित एक ऑनलाइन निगरानी तंत्र के माध्यम से की जा रही है।

यह भी पढ़ें :   टीकाकरण का आंकड़ा 50 करोड़ से अधिक होने से कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को जबरदस्त प्रोत्साहन : प्रधानमंत्री

                                                                              ****

एमजी/एएम/एमकेएस/सीएस