एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में लगातार गिरावट का रुख दर्शाते हुए भारत में आज 714 दिनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 13,000 (12597) से कम हो गई है। सक्रिय मामले अब देश के कुल संक्रमित मामलों के 0.03 प्रतिशत ही रह गए हैं। 18 अप्रैल 2020 को सक्रिय मामलों की संख्या 12,974 थी।
एक अन्य महत्वपूर्ण प्रगति में, भारत में दैनिक नए मामले की संख्या आज 913 दर्ज हुई हैं, जो 715 दिनों के बाद घटकर 1,000 के आंकड़े से कम रही है। 18 अप्रैल 2020 को कोविड के दैनिक 991 नए मामलें दर्ज किए गए थे।
इसके परिणाम स्वरूप, देश की रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 1,316 मरीज ठीक हुए हैं। ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,24,95,089 हो गई है। दर्ज की गई दैनिक मौतें आज 10 से कम रही हैं।
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 3,14,823 परीक्षण किए गए। भारत में अब तक कुल मिलाकर 79.10 करोड़ (79,10,79,706) परीक्षण किए जा चुके हैं।
साप्ताहिक और दैनिक संक्रमण दर में भी लगातार गिरावट आई है। देश में वर्तमान में साप्ताहिक संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत और दैनिक संक्रमण दर 0.29 प्रतिशत बताई गई है।
अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक देश में कोविड-19 टीकाकरण की कवरेज 184.70 करोड़ (1,84,70,83,279) से अधिक हो गई है। यह उपलब्धि 2,21,87,532 सत्रों के माध्यम से हासिल की गई है।
12-14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 1.86 करोड़ (1,86,39,260) से अधिक बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।
आज प्रातः 7 बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों का विवरण इस प्रकार हैं :
वैक्सीन खुराकों की संचयी कवरेज
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
10403809
दूसरी खुराक
10001647
एहतियाती खुराक
4483046
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
18413439
दूसरी खुराक
17513757
एहतियाती खुराक
6915586
12-14 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
18639260
15-18 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
57333277
दूसरी खुराक
38548306
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
554759695
दूसरी खुराक
467231694
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
202775699
दूसरी खुराक
185636455
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
पहली खुराक
126757912
दूसरी खुराक
115626977
एहतियाती खुराक
12042720
एहतियाती खुराक
2,34,41,352
कुल
1,84,70,83,279
***********
एमजी/एएम/आईपीएस/एसएस