राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 185.74 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 185.74 करोड़ (1,85,74,18,827) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,24,81,173 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.22 करोड़ (2,22,67,519) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल.2022 को प्रारंभ की गई। पहले दिन 9,674 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,04,04,105

दूसरी खुराक

1,00,05,229

प्रीकॉशन खुराक

45,37,825

 

 

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का भवन राष्ट्र को समर्पित किया और अपना पहला दीक्षांत भाषण दिया

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,84,13,930

दूसरी खुराक

1,75,20,810

प्रीकॉशन खुराक

70,14,334

12-14 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

2,22,67,519

पहली खुराक

5,76,51,525

15-18 वर्ष आयु वर्ग

दूसरी खुराक

3,96,08,886

 

 18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

55,50,52,829

दूसरी खुराक

47,02,19,979

प्रीकॉशन खुराक

2,557

 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

20,28,21,273

दूसरी खुराक

18,62,87,235

प्रीकॉशन खुराक

7,117

 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक

12,67,92,219

दूसरी खुराक

11,60,30,268

प्रीकॉशन खुराक

1,27,81,187

    प्रीकॉशन खुराक

2,43,43,020

कुल

 

1,85,74,18,827

 

लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 11,058 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं।

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 929 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,03,383 हो गई है।

यह भी पढ़ें :   राजस्थान आवासन मण्डल में मैराथन मीटिंग डे सम्पत्ति आवंटन समिति, भूमि समझौता समिति और वाद निराकरण समिति की बोर्ड कक्ष में हुई मीटिंग मण्डल द्वारा पहली बार स्टि्रप ऑफ लैंड आवंटन के लिये मांगे गए थे आवेदन आवासीय आरक्षित दर की डेढ़ गुना राशि पर आवंटित की जाएगी स्टि्रप ऑफ लैंड इन आवंटनों से मण्डल को मिलेगा 22 करोड रूपये का राजस्व

 

 

बीते 24 घंटे में कोरोना के 861 नए मामले सामने आएं।

 

 

 

पिछले 24 घंटों में कुल 2,71,211 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 79.41 करोड़ से अधिक (79,41,18,951) जांच की गई हैं।

साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.23 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.32 प्रतिशत है।

 

*****

एमजी/एएम/एजे