उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में उत्तर-पूर्वी महोत्सव का आयोजन करेगा

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय, आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में, 28 अप्रैल, 2022 से 4 मई, 2022 तक सभी आठ उत्तर पूर्वी राज्यों में उत्तर पूर्व महोत्सव का आयोजन कर रहा है। जैसा कि भारत आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने पर अपने गौरवशाली इतिहास, लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों का जश्न मना रहा है, मंत्रालय इस त्योहार के माध्यम से उत्तर पूर्वी क्षेत्र की सुंदरता और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी उपलब्धियों को प्रदर्शित करना चाहता है।

सात दिवसीय यह उत्सव, जिसे क्षेत्रीय और राज्य स्तर पर मनाया जा रहा है का उद्देश्य “हम किसी से काम नहीं” की भावना के साथ उत्तर पूर्वी क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है।

पिछले आठ वर्षों के दौरान, उत्तर पूर्वी क्षेत्र ने कनेक्टिविटी में बड़े पैमाने पर प्रगति की है, जबकि 2014 से पहले केवल गुवाहाटी ही रेलवे से जुड़ा था, आज दो और राजधानी रेलवे नेटवर्क से जुड़ गए हैं। बाकी राजधानी शहरों को भी जोड़ने का काम चल रहा है। इसी तरह, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड की राज्यों की राजधानियों को फोर लेन और वैकल्पिक दो लेन राजमार्गों के माध्यम से सिक्किम से जोड़ने का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से रूरल एरिया में कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा रहा है। आज की तारीख में, उत्तर पूर्व में 15 हवाईअड्डे परिचालन में हैं। साथ ही उन्नयन और आधुनिकीकरण और नए हवाई अड्डों के निर्माण के लिए 24 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसी तरह, दूरसंचार, बिजली, अंतरराष्ट्रीय संपर्क और विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में परियोजनाएं चल रही हैं।

यह भी पढ़ें :   स्तनपान कराने वाली माताओं को बिना किसी झिझक के कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लगवाना चाहिए: डॉ. समीरन पांडा, प्रमुख, महामारी विज्ञान एवं संक्रामक रोग संभाग, आईसीएमआर

“हम किसी से काम नहीं” की भावना के तहत, सभी आठ राज्यों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। ये कार्यक्रम उन सभी क्षेत्रों को कवर करते हैं जो उत्तर-पूर्वी के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिसमें बुनियादी ढांचा, निवेश क्षमता, ऊर्जा की जरूरतें और उत्तर-पूर्वी के विकास में महिलाओं की भूमिका शामिल है।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने पी. गोपीनाथन नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया

यह महोत्सव पूरे एक सप्ताह खेल आयोजन के माध्यम से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के खिलाड़ियों का भी जश्न मनाएगा, जिसका समापन 3 मई, 2022 को इंफाल में होगा। इसके अलावा, राज्य पूरे सप्ताह को जनभागीदारी विधि से  गतिविधियों और कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रपति ने 4 मई, 2022 को गुवाहाटी में समापन समारोह में सम्मिलित होंगे।

****

एमजी/एमएम/एके